नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं. बुधवार को वे योग्याकार्ता से लगभग 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर जा रहे थे. हेलिकॉप्टर से ऊपर से मंदिर का नजारा देखकर उन्होंने कहा कि यह मंदिर बहुत भव्य और शानदार है. पीएम मोदी ने एक्स पर हेलिकॉप्टर से लिया गया खूबसूरत एरियल फोटो शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा- “The majestic Prambanan Temple!”
बता दें कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की मदद से मंदिर के संरक्षण और पुरानी मरम्मत की नई परियोजना शुरू करने के लिए काफी अहम मिल वाले हैं. यह भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत सांस्कृतिक कूटनीति का बड़ा कदम है. यहां देखें पीएम का पोस्ट-
The majestic Prambanan Temple! pic.twitter.com/pRS2S9X5gm
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2026Also Read
प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है. यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है. पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में यह दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है. यह पूरा परिसर करीब 40 हेक्टेयर में फैला हुआ है. मूल रूप से यहां लगभग 240 मंदिर थे. 9वीं शताब्दी में हिंदू मताराम साम्राज्य के राजा रकाई पिकातन ने इसका निर्माण शुरू किया था. बाद में उनके उत्तराधिकारी ने इसे पूरा किया.
मंदिर के बीच में तीन मुख्य ऊंची इमारतें हैं, जो भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित हैं. सबसे ऊंचा शिव मंदिर करीब 47 मीटर ऊंचा है. दीवारों पर रामायण की कहानियां और अन्य हिंदू धार्मिक चित्र बारीकी से उकेरे गए हैं. यह मंदिर 10वीं शताब्दी में छोड़ दिया गया था. ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप की वजह से यह काफी क्षतिग्रस्त हो गया था. बाद में डच काल में इसकी मरम्मत शुरू हुई. 1991 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया.