West Bengal Assembly Election 2026

गाजा में शांति होगी बहाल, इजरायल-हमास युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

भारत ने इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है. साथ ही गाजा में निरंतर मानवीय सहायता का आह्वान किया है. पिछले 15 महीनों से चल रहे इस युद्ध पर विराम लगने से दुनिया भर में खुशी की लहर है.

Social Media
Shanu Sharma

India on Israel Hamas Deal: इजरायल और हमास के बीच पिछले 15 महीनों से चल रहे युद्ध पर आज विराम लग गया. इसी बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को दोनों के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भारत इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते का स्वागत करता है. विदेश मंत्रालय ने यह भी ‘उम्मीद’ जताई कि इस समझौते से गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति हो सकेगी.

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत बंधकों की रिहाई और गाजा में संघर्ष विराम के लिए हुए इस समझौते की घोषणा का स्वागत करता है. हम उम्मीद जताते हैं कि इससे गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति हो सकेगी. आगे कहा गया कि हमने लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्ध विराम और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है.

अमेरिका ने की घोषणा

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारत बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध विराम के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करता है. हम उम्मीद करते हैं कि इससे गाजा के लोगों के बीच मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति होगी. भारत की ओर से लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्ध विराम और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया गया है. कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते की घोषणा की. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे गाजा में युद्ध के स्थायी अंत का मार्ग प्रशस्त होगा. 

इस दिन से होगा युद्ध विराम 

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गाजा पट्टी में दो युद्धरत पक्ष एक समझौते पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके बीच युद्ध विराम रविवार को प्रभावी होगा. इस बीच निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि वह इस दिन के आने से बहुत संतुष्ट हैं. उन्होंने वार्ता को अपने करियर की सबसे कठिन वार्ताओं में से एक बताया. हमास ने कहा कि यह युद्ध विराम हमारे महान फिलिस्तीनी लोगों की महान दृढ़ता और गाजा पट्टी में हमारे बहादुर प्रतिरोध का परिणाम है. बता दें कि हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को पहली बार हमला किया था. साथ ही उन्होंने वहां के कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया था. जिसके बाद इजरायल सरकार ने हमास को नेस्तनाबूद करने की कसम खाई थी.