US Israel Iran War

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को इस सीट से मिला टिकट

बीजेपी ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक को माथभंगा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.

Anuj

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं.

इस बीच बीजेपी ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को माथभंगा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.

बीजेपी की मजबूत दावेदारी

इसके अलावा सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, एंटली से प्रियंका टिबरेवाल और मानिकतला से तापस रॉय को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इन नामों के ऐलान के साथ बीजेपी ने कई क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश की है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद सभी नामों को मंजूरी दी.

सूची के मुताबिक, मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी से कौशिक रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी और कलिम्पोंग से भरत छेत्री को टिकट दिया गया है.

प्रचार की तैयारियां तेज

दार्जिलिंग सीट से नोमन रॉय को मैदान में उतारते हुए भाजपा ने पहाड़ी इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है. दूसरी सूची के जरिए पार्टी ने चुनावी रणनीति को और स्पष्ट कर दिया है और अब सभी उम्मीदवारों के बीच प्रचार की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है.