IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

टेक्सास के कैरोलटन में शॉपिंग प्लाजा के पास खुलेआम गोलीबारी, दो लोगों की मौत; आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका के टेक्सास में अपराध का मामला सामने आया है. जिसमें एक संदिग्ध ने खुलेआम एक व्यक्ति पर गोलीबारी कर दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई.

Pinterest
Shanu Sharma

अमेरिका में अपराधा की घटनाएं बढ़ती जा रही है. अभी सामने आ रहे एक नए मामले में मंगलवार को टेक्सास राज्य के कैरोलटन शहर में एक शॉपिंग सेंटर के पास खुलेआम गोलीबारी की घटना घटी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

इस मामले की जांच कर रही स्थानिय पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह घटना कोई आम घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी. उन्होंने बताया कि इस मामले के संदिग्ध और पीड़ित दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं. जानकारी के मुताबिक यह घटना कैरोलटन के कोरियाटाउन इलाके में स्थित व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र के टाउन प्लाजा के आसपास हुई है.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि संदिग्ध और घटना में मारे गए व्यक्ति के बीच व्यावसायिक संबंध थे. हालांकि जांचकर्ताओं को अभी भी इस हिंसा के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है. लेकिन मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी अचानक नहीं हुई थी बल्कि उस व्यक्ति ने पहले से ही प्लानिंग की थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. इस मामले में पुलिस ने 69 वर्षीय सियुंग हान हो नामक व्यक्ति को घटना के कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मामले की जानकारी के मुताबिक संदिग्ध घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति का पैदल पीछा किया और उसे लगभग 6 किलोमीटर दूर एक किराना स्टोर के पास पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की भी तलाशी ली, लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि वे उसे ज्यादा नहीं जानते थे. 

आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उसकी कानूनी स्थिति की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हुई है. पुलिस और FBI के एजेंटों ने संयुक्त रूप से सबूत इकट्ठा करने के लिए घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है. इससे पहले सोमवार को वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास भी एक गोलीबारी हुई थी. US सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी.