FIFA World Cup 2026

ओमान में शिया मस्जिद के पास हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 1 भारतीय सहित 6 लोगों की मौत

Oman News: ओमान की राजधानी मस्कट में एक शिया मस्जिद के बाहर सामूहिक गोलीबारी में एक भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गई. अरब प्रायद्वीप के सबसे शांत देशों में से एक यह हमला हैरान करने वाला है. ओमान की रॉयल पुलिस ने बंदूकधारियों को मार गिराया है. इस घटना पर मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है.

Social Media
India Daily Live

Oman News: ओमान की राजधानी मस्कट में एक शिया मस्जिद के बाहर हुई भयंकर गोलीबाजी में एक भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके दी. ओमान की रॉयल पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में चार पाकिस्तानियों सहित कुल छह लोग मारे गए हैं और 30 लोग घायल हुए हैं. अरब प्रायद्वीप के किनारे स्थित इस खाड़ी देश में हमला हैरान करने वाला है. 

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा कि 15 जुलाई को मस्कट शहर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद ओमान सल्तनत के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है. दूतावास अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है. 

आशूरा का पर्व

गोलीबारी की यह घटना आशूरा की पूर्व संध्या पर हुई. यह पर्व पैगंबर मुहम्मद के पोते हुसैन की 7वीं शताब्दी की शहादत की याद में मनाया जाता है . यह दिन इस्लामी महीने मुहर्रम में पड़ता है जो शिया मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक है.