IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

यारा तेरी यारी.... पुतिन ने भेजा ऐसा गिफ्ट कि 'फर्राटा' हो गए किम जोंग

North Korea News: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तानाशाह किम जोंग को फरवरी में एक लग्जरी कार का तोहफा भेजा था. तानाशाह ने इस तोहफे का इस्तेमाल किया है ऐसी खबरें सामने आई हैं.

India Daily Live

North Korea News: उत्तर कोरिया के तानाशाह इन दिनों अपने दोस्त से मिले तोहफे का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. दरअसल हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को लग्जरी कार ऑरस सीनट लिमोजिन गिफ्ट की है.  जोंग अब इस कार की सवारी कर रहे हैं. इसकी जानकारी किम की बहन ने दी है और इसकी विशेषताओं को उजागर किया है. उन्होंने इसके साथ नॉर्थ कोरिया और रूस के मजबूत होते संबंधों का भी जिक्र किया है. 

रिपोर्ट के अनुसार,  पुतिन ने इस कार को फरवरी माह में किम जोंग के लिए भेजा था. पिछले साल एक शिखर सम्मेलन में मुलाकात के दौरान पुतिन ने यह कार जोंग को दिखाई थी. 

संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों ने इसे यूएन के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है. दरअसल यूएन ने एक प्रस्ताव में कोरिया पर प्रतिबंध लगाया है कि उसे कोई लग्जरी सामान न भेजा जाए. इसके तहत उत्तर कोरिया पर यह दवाब बनाना है कि वह परमाणु विस्तार कार्यक्रम को रोक दे. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि नेता ने रूस का लग्जरी कार का पहली बार प्रयोग किया है. 

रूस ने किम जोंग के द्वारा कार इस्तेमाल किए जाने को दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों के तौर पर पेश किया है. कहा जाता है कि तानाशाह जोंग के पास लग्जरी कारों का एक बड़ा काफिला है. हाल ही में तानाशाह को सैन्य अभ्यास के दौरान सेना का टैंक चलाते हुए भी देखा गया था.