menu-icon
India Daily

पाकिस्तान में 15 अगस्त से नहीं मिलेगा पेट्रोल? पंपों पर लग सकते हैं ताले

पाकिस्तान में महंगाई के बीच पेट्रोल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. पेट्रोल एसोसिएशन ने शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. मांगें पूरी नहीं होने पर 15 अगस्त से कई पेट्रोल पंप बंद होने की चेतावनी दी गई है.

auth-image
Shanu Sharma

पाकिस्तान की जनता के लिए मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है. एक ओर शहबाज सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 15 अगस्त से पाकिस्तान के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर ताले नजर आने वाले हैं.

गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान में अब गाड़ियों के पहिये थमने के कगार पर हैं. पाकिस्तान के पेट्रोल एसोसिएशन ने शहबाज सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अपनी मांगें पूरी करने की बात कही है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.