T20 World Cup 2026

इस ज्योतिष ने की थी बाइडेन के इस्तीफे की भविष्यवाणी,अब बताया- कौन होगा अमेरिका का नया राष्ट्रपति?

Next US President Prediction: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रेसिडेंट इलेक्शन की दौड़ से बाहर होने की भविष्यवाणी करने वाली एस्ट्रोलॉजर ने एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. महिला ज्योतिष ने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के नाम का खुलासा कर दिया है. कहा जाता है कि महिला एस्ट्रोलॉजर एमी ट्रिप की भविष्यवाणी काफी सटीक होती है. दुनियाभर में उनके काफी फॉलोवर्स हैं.

Social Media
India Daily Live

Next US President Prediction: महिला ज्योतिष जिसने भविष्यवाणी की थी कि जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो जाएंगे, अब उसी महिला ज्योतिष ने भविष्यवाणी कर बताया है कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट की दुनिया में मशहूर ज्योतिष के रूप में जानी जाने वाली एमी ट्रिप ने कहा कि ज्योतिष गणना के अनुसार, अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं.

उन्होंने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी व्यावसायिक सफलता की ऊंचाई का आनंद ले रहे हैं. ट्रिप का तर्क है कि इसी महीने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी. अब भविष्य में पूर्व राष्ट्रपति के साथ और भी हैरान करने वाली कुछ चीजें होते हुए हम देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कुंडली में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो उन्हें भविष्य में और सफलता दिला सकती हैं.

40 साल की ज्योतिष एमी ट्रिप ने 11 जुलाई को एक्स पोस्ट में सटीक भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि आखिर जो बाइडेन किस दिन राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होंगे. एक यूजर ने जब उनसे तारीख के बारे में पूछा था, तो उन्होंने कहा कि ये तारीख 21 जुलाई होगी, जब वे खुद को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर देंगे. 

कमला हैरिस के बारे में भी की थी ये भविष्यवाणी

एमी ट्रिप ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि कमला हैरिस 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगी. कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि जो बाइडेन अब बहुत बूढ़े हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि बाइडेन को निकट भविष्य में और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी तरह का स्वास्थ्य संकट आ सकता है या उनका स्वास्थ्य लगातार गिर सकता है.

ट्रिप ने ये भी भविष्यवाणी की कि अमेरिका में अगस्त का महीना मुश्किल हो सकता है. साथ ही अमेरिका की राजनीति आगे और भी अस्थिर हो सकती है. इस बीच, हाल के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप को हरा तो नहीं पाएंगी, लेकिन हार जीत का अंतर काफी कम होगा.

इससे पहले, जो सर्वे आया था, उसमें जो बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अधिक अंतर से हारते दिख रहे थे. हालांकि, बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव के लिए दौड़ से बाहर होने और कमला हैरिस के रेस में आने के बाद पार्टी के अंदर और गैर-श्वेत वोटर्स के बीच उनके लिए समर्थन में काफी वृद्धि हुई है.