Kerala Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Hindu Rashtra: भगवाधारी हुई इस देश की कांग्रेस, फिर से बन सकता है हिंदू राष्ट्र

Hindu Rashtra: भारत के पड़ोसी देश को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग तेज हो चुकी है. वहां की कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अभियान भी चला रहे हैं.

India Daily Live

Nepal Hindu Rashtra:  एक बार फिर से भारत के पड़ोसी देश नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग तेज हो गई है. 2008 तक नेपाल एक हिंदू राष्ट्र था. लेकिन राजशाही खत्म होने के बाद नेपाल ने खुद को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर लिया था. अब फिर से एक बार नेपाल के पुराने गौरव को लौटाने के लिए नेपाल की कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मुहिम तेज कर दी है. नेताओं ने इसके संकेत भी दे दिए हैं. नेपाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसके लिए घोषणा पत्र भी जारी किया है.  

भारत के पड़ोसी नेपाल पर भारतीय राजनीति का असर हमेशा से देखने को मिलता रहा है. 2014 में जब भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो 2015 में नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग वाली खबर सामने आई थीं. लेकिन उस समय कम्युनिस्ट पार्टी और नेपाल कांग्रेस ने नेपाल को दोबारा से हिंदू राष्ट्र बनाने की बात का विरोध किया था. लेकिन अब नेपाल कांग्रेस के नेता नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के पक्ष में दिख रहे हैं.

2008 तक हिंदू राष्ट्र था नेपाल

नेपाल की आबादी में 80 फीसदी हिंदू रहते हैं. 2008 तक नेपाल दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र था. लेकिन 2008 में राजशाही खत्म होने के बाद संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई तो नेपाल ने खुद को धर्मनिरपेक्ष घोषित कर लिया.

नेपाल कांग्रेस पार्टी में देश को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर राय बढ़ती ही जा रही है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो नेपाल कांग्रेस पार्टी के नेताओं का मानना है कि राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है.

हिंदू वोटरों की संख्या है ज्यादा

नेपाल की राजनीति में हिंदू वोटरों का बड़ा रोल है. इसलिए हिंदू वोटरों को अपने पाले में करने के लिए नेपाल कांग्रेस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रही है. नेपाली कांग्रेस के कुछ नेता हिंदू राष्ट्र बहाली के लिए जोर शोर से अभियान भी चलाया जा रहा है. हिंदू राष्ट्र की मांग तेज हो रही है. इसका असर नेपाल  की राजनीति में भी देखा जा रहा है. नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी दोनो पार्टियां नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का विरोध करती रही हैं. लेकिन अब नेपाली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जब फिर से हिंदू राष्ट्र की मांग शुरू की तो धीरे-धीरे अन्य नेता भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं.