Moscow Concert Attack: यूक्रेन ने कराया मॉस्को में आतंकी हमला? जेलेंस्की को सता रहा डर
Moscow Concert Attack: रूस में हुए आतंकी हमले के लिए व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को दोषी ठहरा रहे हैं. रूस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ है.
Moscow Concert Attack: रूस ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पुतिन सरकार यूक्रेन को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है. रूसी मंत्रालय इसके लिए जेलेंस्की सरकार को घेर रहे हैं. हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के आरोप को बेकार और भटकाने वाला बताया है. इस हमले में अबतक 133 लोगों की मौत हो गई है.
ज़ेलेंस्की ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले के लिए कीव पर दोष मढ़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने स्पष्ट किया को रूस के आतंकी हमले से यूक्रेन का काई लेनादेना नहीं है. पुतिन अपनी नाकामी छिपाने के लिए हमें इसमें घसीट रहे हैं.
यूक्रेन ने किया आतंकियो को ट्रेंड?
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि यूक्रेन पश्चिम की मदद से पिछले 10 वर्षों से यूरोप में आतंकवाद के प्रसार का केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने ने अपने बयान में कहा कि इस हमले को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने किसी देश के साथ मिलकर योजना बनाई थी. आतंकी समूह आईएसआईएस ने इस कायराना हमले की जिम्मेदारी ली है. रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि हमलावरों को यूक्रेन से मदद मिली थी.
यूक्रेन बॉर्डर से पकड़े गए आतंकी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अधिकारियों ने चार बंदूकधारियों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन उन्हें छिपने की कोशिश की. रूसी खुफिया एजेंसी ने दावा किया कि आतंकी हमले के बाद इन अपराधियों ने रूस-यूक्रेन सीमा पार करने की योजना बनाई थी और इसके लिए यूक्रेन में आवश्यक संपर्क स्थापित किए थे. सभी आतंकवादियों को मॉस्को लेकर जाया गया है.
बता दें ये रूस में पिछले दो दशक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है. राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले को एक बर्बर आतंकी कृत्य बताते हुए 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की.