इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष में 22 साल के इजरायली जवान की मौत, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दी श्रद्धांजलि
हिजबुल्लाह के हमले में इजरायल का एक नौजवान सैनिक की मौत ही गई. जिसके बारे में खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के बीच इजरायल सैन्य और हिजबुल्लाह के बीच भी संघर्ष तेज हो गए हैं. इसी बीच इजरायली सैन्य अभियान के दौरान शनिवार को एक और जवान शहीद हो गया है. इस बात की जानकारी खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी.
सार्जेंट मोशे यित्जाक हाकोहेन काट्ज नाम का सैनिक अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य से इजरायल आकर सेना में भर्ती हुए थे. वे अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे. पिछले साल वे बिना हिब्रू भाषा जाने इजरायल पहुंचे. वहां उन्होंने भाषा सीखने का कोर्स पूरा किया और फिर इजरायली सेना में शामिल हो गए.
इजरायली शामिल में कैसे हुए शामिल?
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था. उस हमले में करीब 1,200 इजरायली मारे गए थे. इसी दौरान मोशे ने सेना जॉइन करने का फैसला किया था. इसके बाद अभी कुछ हफ्ते पहले मोशे इजरायल आ गए. यहां उन्होंने अपनी सैन्य ट्रेनिंग पूरी की, ट्रेनिंग समापन समारोह में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था. उनकी बहन आदिना ने बताया कि मोशे मुस्कुराते हुए बेरेट मार्च पूरा कर रहे थे. इजरायली सेना के अनुसार, मोशे पैराट्रूपर्स ब्रिगेड के 890वें बटालियन में तैनात थे. वे कुछ हफ्ते पहले ही सक्रिय ड्यूटी पर आए थे. दक्षिणी लेबनान में शनिवार को हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान दुश्मन की कार्रवाई में वे शहीद हो गए.
प्रधानमंत्री ने शेयर किया पोस्ट
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं और मेरी पत्नी सार्जेंट मोशे यित्जाक हाकोहेन काट्ज के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उन्होंने पूरे इजरायल की ओर से परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया. साथ ही अभियान में घायल अन्य सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मोशे की बहन आदिना काट्ज ने Ynet News को बताया कि भाई ने देश की रक्षा के लिए सब कुछ छोड़ दिया. उनके पिता मेंडी काट्ज ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा कि मेरा दिल टूट गया है. यह जख्म बहुत गहरा है.