IMD Weather

US हाईवे पर भीषण बस दुर्घटना, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

शुक्रवार तड़के सुबह वर्जीनिया में इंटरस्टेट 95 पर एक भयानक बस दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

X (@virginiainsider)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: वर्जीनिया में इंटरस्टेट 95 पर एक भयानक बस दुर्घटना हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. यह दुर्घटना स्टाफर्ड काउंटी में 146-मील साइन के पास हुई. सड़क पर काम चल रहा था और इस दौरान एक बस अपनी स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाई, जिससे कई वाहनों से टकरा गई. वर्जीनिया स्टेट पुलिस के अनुसार, बस ने करीब 6 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे वाहनों के टकराना शुरू हो गया. 

बता दें कि एक एक्यूरा कार में यात्रा कर रहे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 7 साल का एक लड़का, 13 साल की एक लड़की, 44 साल की एक महिला और 45 साल का एक पुरुष शामिल थे. ये सभी मैसाचुसेट्स के ग्रीनफील्ड के रहने वाले थे. मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर की रहने वाली 25 साल की एक महिला, जो शेवरले सबअर्बन गाड़ी में सवार थी, की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई. पीड़ितों के नाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं.

हादसे में करीब 44 लोग हुए घायल:

इस हादसे में करीब 44 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. दुर्घटना के समय बस में लगभग 34 यात्री सवार थे. उनमें से कई लोगों को भी चोटें आई हैं. बता दें कि यह बस न्यूयॉर्क शहर से शार्लोट, नॉर्थ कैरोलिना की तरफ जा रही थी. पुलिस ने बताया कि सड़क पर काम चल रहा था जिससे ट्रैफिक स्लो हो गया था, लेकिन बस ड्राइवर ने अपनी स्पीड कम नहीं की. इसके बाद बस ने कंट्रोल खो दिया और कई व्हीकल से जा टकराई. बस का ड्राइवर 48 वर्षीय जिंग एस. डोंग के रूप में हुई है. पुलिस की जांच के दायरे में है.