शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में पहुंचे लश्कर आतंकी, पाकिस्तान पर फिर उठे सवाल
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर विवादों में घिर गए हैं. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया. बुधवार को इस्लामाबाद में उनका जनाजा हुआ.
नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर विवादों में घिर गए हैं. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया. बुधवार को इस्लामाबाद में उनका जनाजा हुआ. लेकिन इस जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकियों के पहुंचने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठ गए हैं.
जनाजे में कौन-कौन था?
वीडियो में PMML (पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग) के इस्लामाबाद चीफ इनाम-उर-रहमान कंबोह, अब्दुल्लाह तूर, हाफिज उमर और अमजद भट्टी नजर आए. हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद भी जनाजे में शामिल थे. बता दें कि PMML, प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (JuD) का ही एक रूप है. शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर भाई के निधन की खबर दी थी. उन्होंने लिखा था, “मेरा प्यारा बड़ा भाई शाहिद अख्तर अल्लाह को प्यारा हो गया. नमाज-ए-जनाजा का समय और जगह सुबह बताई जाएगी.”
Also Read
- अगले साल भारत आएंगे US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! मार्को रुबियो ने दिया बड़ा बयान
- होर्मुज में फिर बढ़ा बारूद का खतरा, अमेरिकी हमले का वीडियो आते ही ईरान की खुली चेतावनी; क्या फिर भड़केगा टकराव?
- अमेरिका-इजरायल-लेबनान की बड़ी डील पर हिज्बुल्लाह का झटका, क्या शुरू होने से पहले ही टूट जाएगी शांति की उम्मीद?
पाकिस्तान पर फिर उठ रहे सवाल:
यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना साबित करती है. भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है. मार्च में अमेरिकी रिपोर्ट में भी कहा गया था कि पाकिस्तान कुछ आतंकी समूहों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है. ये समूह खुलेआम पाकिस्तान में काम कर रहे हैं, खासकर भारत को निशाना बनाने वाले.
शोएब अख्तर का बयान:
शोएब अख्तर ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. जनाजे में आतंकियों के शामिल होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पाकिस्तान में भी चर्चा हो रही है.