menu-icon
India Daily

पाकिस्तान पहुंच गए जेडी वेंस, अब आएगी शांति या फिर भड़केगी जंग? इस्लामाबाद पर टिकीं सब की नजर

मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग को शांत कराने के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. यहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी. जिसके बाद यह फाइनल होगा कि ईरान और अमेरिका आगे क्या करने वाले हैं.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच शायद जल्द ही शांति स्थापित हो सकती है. इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता करने पहुंचे हैं. उनके और ईरान के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली बातचीत पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी ही है. लगभग दो महीनों से चल रहे इस तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. अगर अब युद्धविराम पर बात नहीं बनी तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है. तेल बाजार से लेकर शेयर बाजार तक उथल-पुथल देखने को मिल रहा है.

ईरान की नेताओं पर भरोसे की कमी के कारण जेडी वेंस ने अपनी इस यात्रा को शुरू करने से पहले ही कह दिया था कि अगर इस दौरान कोई भी चालाकी करने की कोशिश की गई तो इसका खामियाजा ईरान को भुगतना पड़ेगा. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित हो क्योंकि जेडी वेंस शुरू से शांति के पक्षधर रहे हैं. हालांकि इस वार्ता को खत्म होने में दो से तीन दिनों का समय लग सकता है. कई सेशन में बातचीत की जा सकती है. इसके बारे में और भी ज्यादा विस्तार से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.