menu-icon
India Daily

इजरायल ने दक्षिण लेबनान में बरपाया कहर, एक के बाद एक हमास के कई ठिकानों पर गिराए बम

अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इजरायल-गाजा युद्ध में अब तक 64,141 लोगों की मौत हो चुकी है और 165,925 लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि मलबे के नीचे हजारों की संख्या में लोग दबे हुए हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
इजरायल ने दक्षिण लेबनान में बरपाया कहर, एक के बाद एक हमास के कई ठिकानों पर गिराए बम
Courtesy: x

Israel Hamas War: आईडीएफ ने ऐलान किया है कि उसने दक्षिण लेबनान में हमास के ठिकानों पर एक के बाद एक हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. हमले से एक घंटे पहले आईडीएफ ने स्थानीय लोगों को अपने घरों को खाली करने की चेतावनी दी. लेबनान से आ रहीं रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की सेना ने माइस-अल जबल गांव पर हमला किया जिससे पूरा गांव धुआं-धुआं हो गया.

इजरायल युद्ध का आज 713वां दिन

बता दें कि इजरायल-हमास युद्ध को आज 713वां दिन है. इस युद्ध के समाप्त होने के अभी तक कोई हालात नजर नहीं आ रहे हैं.

गाजा में 40 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में सुबह से लेकर अब तक 40 फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी है जिसमें गाजा शहर के 35 लोग शामिल हैं. युद्ध को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों ने इजरायल पर प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन इजरायल इस युद्ध को रोकने को राजी नहीं है.

कुपोषण के कारण 4 फिलिस्तीनियों की मौत

युद्ध के कारण पूरे फिलिस्तीन और गाजा में कुपोषण के हालात हैं. हजारों बेगुनाह मासूम बच्चे मात्र एक निवाले के लिए तरस रहे हैं. पिछले 24 घंटे में फिलिस्तीन में कुपोषण के कारण 4 और लोगों की मौत हो गई है जिससे मौत का आकड़ा बढ़कर 435 हो गया जिसमें 147 बच्चे शामिल हैं.

अब तक 65, 141 लोगों की मौत

अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इजरायल-गाजा युद्ध में अब तक 64,141 लोगों की मौत हो चुकी है और 165,925 लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि मलबे के नीचे हजारों की संख्या में लोग दबे हुए हैं. हमास ने इजरायल पर 7 अक्तूबर को हमला किया था जिसमें 1,139 लोग मारे गए थे. साथ ही इजरायल के 200 लोगों को बंधी बना लिया गया था.