Israel Hamas War: गाजा में अल्प युद्धविराम के लिए सहमत हुआ इजरायल, अमेरिकी दबाव और मानवीय मदद के चलते लिए फैसला
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच महीने भर से जारी जंग बीच एक राहत भरी खबर है. दरअसल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह गाजा में कुछ समय के लिए युद्धविराम के लिए तैयार हैं मगर यह सामान्य युद्धविराम नहीं होगा.
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच महीने भर से जारी जंग बीच एक राहत भरी खबर है. दरअसल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह गाजा में कुछ समय के लिए युद्धविराम के लिए तैयार हैं मगर यह सामान्य युद्धविराम नहीं होगा. अमेरिकी दबाव के कारण इजरायल इस अल्प युद्धविराम के लिए सहमत हुआ है.
जंग रोकने की संभावना पर कर रहे विचार
प्रधानमंत्री बीबी ने कहा कि हम गाजा में कुछ समय के लिए जंग रोकने की संभावना पर विचार कर रहे हैं जिससे मानवीय मदद और राहत सामग्री गाजा वासियों तक पहुंचाई जा सके और बंधकों व गाजा में फंसे विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी हो सके. हम बंधकों की रिहाई की मांग को फिर से दोहराते हैं उनकी सुरक्षित वापसी और हमास के खात्मे तक कोई पूर्ण युद्धविराम नहीं होगा.
हम परिस्थितियों को परखेंगे
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन ने कहा कि सामान्य युद्धविराम इजरायली सेना के हमास के खात्मे के किए गए अब तक के सभी प्रयासों को नुकसान पहुंचाएगा. हम ऐसा नहीं होने दे सकते.अमेरिकी आग्रह के कारण हम अल्प युद्धविराम के बारे में सोच रहे हैं जिससे जरूरतमंद लोगों तक राहत और मानवीय मदद पहुंचाई जा सके. यह अल्प युद्धविराम कुछ समय यानी कुछ घंटों के लिए हो सकता है. इस दौरान हम जरूरी वस्तुओं , बंधकों की रिहाई, और विदेशी नागरिकों के गाजा छोड़ने की परिस्थितियों की जांच करेंगे.
बाइडन ने की फोन पर बात
गाजा में आंशिक युद्धविराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन से फोन पर वार्ता की थी. इस दौरान बाइडन ने इजरायल के प्रति अमेरिकी समर्थन को दोहराया और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. व्हाइट हाउस की ओर से जारी किये गए बयान के मुताबिक, सामान्य युद्धविराम हमास को फिर से मजबूत होने का अवसर देगा जो नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से गलत फैसला होगा.
यह भी पढ़ेंः 'यह तुम्हारी राजनीतिक रैली नहीं सिर्फ सवालों के दो जवाब', फ्रॉड केस में ट्रंप पर भड़के जज