अमेरिका-ईरान के बीच हो रही 'महाडील'! परमाणु छोड़ होर्मुज पर उतरे ट्रंप, लीक हुई गुप्त मीटिंग की सनसनीखेज बातें
ईरान के साथ एक महीने से चल रही जंग के बीच ट्रंप प्रशासन ने गुप्त बातचीत शुरू कर दी है. न्यूक्लियर मुद्दे को छोड़कर होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने के बदले सीजफायर की महाडील पर चर्चा हो रही है. एक्सियोस ने लीक रिपोर्ट में यह खुलासा किया.
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही तनाव भरी जंग अब एक नई दिशा लेती दिख रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर्दे के पीछे युद्धविराम की तैयारी कर रहे हैं. मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन और तेहरान के बीच गुप्त मुलाकातें चल रही हैं. न्यूक्लियर कार्यक्रम की बजाय अब मुख्य फोकस होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर है. इससे वैश्विक तेल आपूर्ति बहाल हो सकेगी और जंग समाप्त करने का रास्ता निकल सकता है. सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष समझौते की ओर बढ़ रहे हैं.
गुप्त मीटिंग्स की लीक रिपोर्ट
मीडिया में तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक स्तर पर बातें चल रही हैं. ये चर्चाएं सीधी हो सकती हैं या मध्यस्थ देशों जैसे ओमान-कतर के जरिए. ट्रंप प्रशासन अब परमाणु धमकियों से हटकर होर्मुज को खुलवाने पर जोर दे रहा है. अगर ईरान इस रास्ते को मुक्त कर देता है तो अमेरिका अपनी बमबारी तुरंत रोकने को तैयार है. बातें अभी शुरुआती दौर में हैं.
ट्रंप का रुख और सोशल मीडिया पोस्ट
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान के नए नेतृत्व ने युद्धविराम की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज खुलने तक बमबारी जारी रहेगी. वहीं ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि कोई सीजफायर नहीं चाहिए. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने यूरोपीय नेताओं से बातचीत में सशर्त तैयार होने के संकेत दिए थे.
सऊदी और UAE से संपर्क
ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और UAE नेताओं से भी फोन पर बात की. इसमें संभावित सीजफायर और होर्मुज मुद्दे पर जानकारी साझा की गई. यह संकेत देता है कि अमेरिका इज्जत के साथ जंग से बाहर निकलने की कोशिश में है. इजरायल और सऊदी जैसे सहयोगी अभी भी ईरान पर सख्त रुख बनाए रखना चाहते हैं.
ट्रंप का आज का संबोधन
आज रात ट्रंप ईरान संकट पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. इसमें युद्ध समाप्त करने या आगे की रणनीति का ऐलान हो सकता है. व्हाइट हाउस के अंदर और बाहर चल रही मीटिंग्स में युद्धविराम मुख्य मुद्दा है. पूरी दुनिया इस विकास पर नजर टिकाए हुए है क्योंकि इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार और मध्य पूर्व की स्थिति प्रभावित होगी.