menu-icon
India Daily

ईरान की नई चेतावनी से बढ़ी पश्चिम की चिंता! क्या अमेरिका की सख्ती यूरोप पर पड़ेगी भारी?

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के एक वरिष्ठ आईआरजीसी सलाहकार ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका आर्थिक या समुद्री दबाव बढ़ाता है, तो इसका असर यूरोप तक पहुंच सकता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह संघर्ष अब अमेरिका के सहयोगी देशों के लिए भी नई चुनौती बन जाएगा?

auth-image
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा लगातार बढ़ रहा है. एक ओर से अमेरिका लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ईरान की ओर से भी खुली चेतावनी दी जा रही है. अब सवाल केवल ड्रोन और मिसाइल हमले तक नहीं बल्कि दुनिया की बदलती ताकतों को लेकर भी उठने लगा है.

ईरान के एक वरिष्ठ आईआरजीसी सलाहकार ने दावा किया है कि अगर अमेरिका ने आर्थिक या समुद्री दबाव बढ़ाया तो इसकी कीमत यूरोप को भी चुकानी पड़ सकती है. अब सवाल यह उठने लगा है कि क्या अमेरिका का दबाव अब उसके सहयोगियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.