खामेनेई की मौत के बाद मारे गए ईरान के अंतरिम लीडर अलीरेजा अराफी! एयर स्ट्राइक में हुई मौत
अगर ईरान के सुप्रीम अंतरिम लीडर अलीरेजा अराफी की मौत की खबरे अगर सही निकलती हैं तो ईरान के भीतर नेतृत्व को लेकर नया संकट पैदा हो सकता है.
ईरान को इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध में एक और तगड़ा झटका लग सकता है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और इजरायली न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अलीरेजा अराफी की भी मौत हो गई है. हालांकि ईरान की सरकारी मीडिया या फिर किसी बड़ी इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी की तरफ से ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अलीरेजा के पद संभालने के कुछ देर बाद ही एयर स्ट्राइक में वह मारे गए. बता दें कि खामनेई के मामले में ही ऐसा ही कुछ हुआ था. शुरुआत में इसे भी पहले इजयरायली अधिकारियों ने कन्फर्म किया और बाद में ईरानी अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की. अराफी की मौत के बारे में अभी पूरी तरफ से स्थिति साफ नहीं है.
खामनेई की मौत के बाद अफारी को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
अमेरिका-इजरायल के ईरान पर सयुंक्त हमले में शनिवार को अयातुल्लाह अली खामनेई समेत कई प्रमुख ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडरों की भी मौत हो गई थी. खामनेई की मौत के बाद ईरान में हालात और खराब हो गए हैं. इस बीच अलीरेजा को अंतरिम लीडर नियुक्त किया गया. अरीफी की बात करें तो वह एक सीनियर मौलवी(धार्मिक गुरु) हैं. ईरान के धार्मिक और राजनातिक इइस्टैब्लिशमेंट में वो कई सालों से हैं.
खामनेई कब तक रहे सुप्रीम लीडर?
खामनेई की बात करें को वह साल 1989 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक ईरान के सुप्रीम लीडर रहे थे. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया पर प्रभाव पड़ा है. यूएस-इजरायल और ईरान के संघर्ष में कई लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. अलीरेजा अराफी की मौत की खबरे अगर सही निकलती हैं तो ईरान के भीतर नेतृत्व को लेकर नया संकट पैदा हो सकता है. सोमवार को भी ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे.
वहीं इजरायल-अमेरिका की तरफ से भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. सऊदी अरब की अरामको रास तनूरा रिफाइनरी को फिलहाल बंद कर दिया गया. ईरान के ड्रोन से हमले के बाद ये एक्शन लिया गया है. बताया गया कि रिफाइनरी पूरी तरह सुरक्षित है और ये फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है.