IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

अमेरिका के Ohio में भारतीय छात्र की मौत, पिछले एक महीने में ऐसी चौथी घटना

Indian student dies in US: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है. पिछले एक महीने में ऐसी ये चौथी घटना है. ताजा मामला ओहायो का है. 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में 7 भारतीयों की मौत हो चुकी है. इसमें नागरिक और छात्र शामिल हैं.

India Daily Live

Indian student dies in US: अमेरिकी राज्य ओहियो में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. न्यूयॉर्क में भारत के दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. हालांकि, भारतीय छात्र के मौत के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है.

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ओहियो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे की मौत हो गई है. उमा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ. वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मौत की पुलिस जांच चल रही है और वह भारत में परिवार के साथ संपर्क में बनी हुई है.

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि उमा गड्डे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने सहित हर संभव सहायता दी जा रही है. साल 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की कम से कम आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं. इस तरह की घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी ने अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों में चिंता पैदा कर दी है.

पिछले महीने हुई थी क्लासिकल डांसर की हत्या

पिछले महीने, भारत के 34 साल के क्लासिकल डांसर अमरनाथ घोष की मिसौरी के सेंट लुइस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे पहले पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में 23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र समीर कामथ 5 फरवरी को इंडियाना में मृत पाए गए थे. 

2 फरवरी को, 41 साल के भारतीय मूल के आईटी कार्यकारी विवेक तनेजा को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर हमले के दौरान जानलेवा चोटें आईं. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

साल की शुरुआत में भी ओहायो में छात्र की हुई थी मौत

इस साल की शुरुआत में जॉर्जिया में 25 साल के भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी. इससे पहले ओहायो में श्रेयस रेड्डी नाम के एक भारतीय छात्र का शव पाया गया था.