US Israel Strike के बाद भारत की एडवाइजरी, ईरान में रह रहे नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद भारत ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीयों को बेहद सावधानी बरतने और स्थानीय हालात पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट कर भारतीयों से बहुत सावधानी बरतने की अपील की है. Embassy of India Tel Aviv ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
लोगों से कहा गया है कि वे तय शेल्टर के पास रहें. अपने घर या ऑफिस के नजदीक सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें. अगले आदेश तक इज़राइल के भीतर गैर जरूरी यात्रा से बचने को कहा गया है.
लगातार अपडेट पर नजर रखने की सलाह
दूतावास ने कहा कि स्थानीय न्यूज, आधिकारिक अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट पर नजर बनाए रखें. जरूरतमंद नागरिकों के लिए 24 घंटे की इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है. अधिकारियों ने बताया कि मिशन इजराइली प्रशासन के संपर्क में है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Israel ने Iran के खिलाफ पहले हमला किया है. इसके बाद क्षेत्र में टकराव का खतरा बढ़ गया है. इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर Israel Katz ने कहा कि ऑपरेशन का मकसद सुरक्षा खतरों को खत्म करना है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि United States भी ईरान को टारगेट कर रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को तेहरान के बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
पहले भी बढ़ चुका है टकराव
इससे पहले जून में इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन तक हवाई टकराव हुआ था. तेहरान के न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर भी अमेरिका और इज़राइल ने चेतावनियां दी थीं. हालात तेजी से बदल रहे हैं. ऐसे में भारतीय नागरिकों से शांति और सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है. सरकार ने साफ किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जरूरत पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे.
और पढ़ें
- मिडिल ईस्ट में युद्ध की छाया, ट्रंप की चेतावनी के बाद दूतावास खाली; भारत समेत कई देश अलर्ट मोड पर
- ‘मैं कूल लड़की नहीं हूं’, एक्सप्रेशन पर ट्रोल हुई तो ऐसे दी आलिया भट्ट ने सफाई, खुद बताई अपनी सच्चाई
- सालों का भेदभाव हुआ खत्म..., कर्नाटक के इस गांव में दलितों के नहीं काटे जाते थे बाल; सरकार ने दिलाया उनको बराबरी का हक