सड़क पर उतरे इमरान खान के समर्थक, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस; पाकिस्तान में मचा नया बवाल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने कई शहरों में जमकर बवाल किया. हालांकि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की ओर से भी लाठी-डंडे के इस्तेमाल किए गए.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में बंद है. कुछ दिनों से सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जेल में इमरान खान की हालत खराब हो चकी है. इसी बीच उनके समर्थकों ने कराची, लाहौर समेत अन्य शहरों में उनके समर्थन जमकर बवाल मचा हुआ है.
इमरान खान के समर्थकों और वहां के प्रदर्शनकारियों के बीच इस दौरान झड़प देखने को मिला. भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भी सख्ती तेज कर दी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैसे के गोले छोड़े और लाठी चार्ज भी किया.
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लाठीबाजी
रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता ने शहर की खराब सड़कों और अन्य मांगो को लेकर कराची की सड़क पर उतरे. देखते ही देखते भीड़ बढ़ता चला गया. वहीं पुलिस जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह हिंसक रूप ले लिया. पुलिस के बैरिकेड लगाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया. भीड़ बेकाबू हो गई, वहीं पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read
नए जेल में शिफ्ट करने की तैयारी
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नए जेल में शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है. इस समय इमरान रावलपिंडी आदियाल जेल में बंद हैं. जहां से उन्हे शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. इसी बीच पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के जेल के बाहर कार्यकर्ता जमा होना शुरू हो गए है. कार्यकर्ताओं के भीड़ को देखते हुए जेल के बाहर पुलिस की टीम को उतारा गया है. इमरान 2023 से जेल में बंद है. उनके समर्थकों द्वारा लगातार उनकी रिहाई की मांग की जा रही है. वहीं जेल में सही सुविधा भी देने की मांग की गई है.