इमरान खान के खास ISI चीफ फैज हमीद गिरफ्तार, कोर्ट मार्शल करेगी सेना
इमरान खान के शासनकाल में फैज हमीद को पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता था. इमरान खान उन्हें अगला सेना प्रमुख बनाना चाहते थे. जब इमरान खान की सरकार गई तो फैज हमीद के बुरे दिन शुरू हो गए. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई.
पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद को सेना ने हिरासत में ले लिया है. उनपर कई घोटाले के आरोप लगाए गए हैं. घोटाले के सिलसिले में कोर्ट मार्शल से पहले सेना ने गिरफ्तार कर लिया है. पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी. पाक सेना ने कहा कि घोटाले के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इमरान खान के शासनकाल में फैज हमीद को पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता था. इमरान खान उन्हें अगला सेना प्रमुख बनाना चाहते थे. जब इमरान खान की सरकार गई तो फैज हमीद के बुरे दिन शुरू हो गए. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई.
पद के दुरुपयोग के आरोप
पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने अपने बयान में कहा है कि फैज हमीद की गिरफ्तारी पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए की गई है. उनके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच की गई और उचित कार्रवाई की गई है. सेना ने कथित तौर पर इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के प्रमुख के खिलाफ पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए अप्रैल में एक जांच समिति गठित की थी.
कौन हैं फैज हमीद
बीते साल हाउसिंग सोसाइटी टॉप सिटी के मालिक मोइज खान ने शिकायत करते हुए कहा था कि आईएसआई प्रमुख ने बिना ठोस कारण के उनके घर और ऑफिसों में छापेमारी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने कहा था कि ये गंभीर आरोप है. फैज हामिद पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड तीन सितारा जनरल हैं. फैज हामिद 2019 से 2022 तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख रहे हैं. वह आईएसआई के 24वें डायरेक्टर जनरल थे.