रूसी कब्जे वाले इलाके में भीषण हमला, 25 की मौत, दर्जनों घायल
Russia Ukraine War: रूस के कब्जे वाले इलाके दानेत्सक के बाहरी इलाके में रविवार को हुए भयानक हमले में 25 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
Russia Ukraine War: रूस के कब्जे वाले इलाके दानेत्सक के बाहरी इलाके में रविवार को हुए भयानक हमले में 25 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. शहर के मेयर एलेक्सी कुलेमजिन ने कहा कि इस हमले में दो बच्चों सहित 20 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं. एलेक्सी ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना की ओर से यह गोले दागे गए हैं. हालांकि इस पर कीव ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है.
साल 2014 में रूस और उसकी सेना ने बार-बार दोनेत्सक इलाके को निशाना बनाया गया है. रूस इसे लंबे समय से यूक्रेनी गोलीबारी करार देता रहा है.
केमिकल टर्मिनल में लग गई आग
रविवार को रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर रासायनिक टर्मिनल में दो विस्फोटों के बाद आग लग गई. खबरों के मुताबिक, बंदरगाह पर यह हमला यूक्रेन द्वारा किया गया था. इसके बाद गैस टैंक में विस्फोट हो गया. रूसी अधिकारी ने बताया कि इस हमले से फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इलाका हाई अलर्ट पर रखा गया है.
रूसी सेना ने गांव पर किया कब्जा
रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र के एक गांव क्रोखमल्ने पर कंट्रोल कर लिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है. यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता ने भी इस बारे में पुष्टि की है.गुरुवार को रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्सक इलाके में वेसले नामक गांव पर कब्जा करने की जानकारी दी थी.