Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Hormuz Strait में फंसा भारतीय जहाज, US-ईरान सेनाओं के बीच गोलीबारी में गुजरात के नाविक की मौत, 5 घायल

होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी के दौरान भारतीय जहाज अल फैज नूर-ए-सुलेमानी 1 फंस गया. गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं. भारतीय दूतावास और शिपिंग अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू किया.

Social Media
Dhiraj Kumar Dhillon

होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में चल रहे तनाव के बीच एक भारतीय जहाज के गोलीबारी के शिकार होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो पक्षों के बीच हुई गोलीबार के दौरान एक गुजराती नाविक की मौत होने के साथ पांच अन्य घायल हो गए है. नाविकों के एक संगठन के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को इस यह जानकारी दी. इसके साथ ही शिपिंग मंत्रालय ने भी घटना की पुष्टि की है. मामले में शिपिंग मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी तो नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा है कि जहाज का सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

दुबई से यमन के लिए निकला था जहाज

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी का शिकार हुआ जहाज दुबई से यमन जा रहा था. अल फैज नूर ए सुलेमानी-1 नाम का यह जहाज लकड़ी का बना हुआ है और 7 मई को दुबई से यमन के मुक्कम जाने के ल‌िए निकला था. जहाज पर कुल 18 क्रू मेंबर थे. 8 मई को रात में यह जहाज होर्मुज पार करते समय गोलीबारी का शिकार हो गया. बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच  तनाव के चलते ‌होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी संकट बना हुआ है. ईरान की ओर से बिना अनुमति होर्मुज पार करने पर पाबंदी लगाई हुई है. अमेरिका ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी सेना तैनात की हुई है.

यूएस और ईरान की सेनाओं की झड़प में फंसा जहाज

इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन (गुजरात ) के महासचिव आदम भाया ने अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि यह हमला अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प का परिणाम था. मृतक की पहचान अल्ताफ तालाब केर के रूप में हुई है. जो जहाज पर इंजन के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे, वह गुजराज के द्वारका जिले के सलाया गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद बाकी क्रू सदस्यों को शनिवार सुबह करीब 7 बजे एमएसवी प्रेम सागर-1 (BDI 1491 द्वारा सुरक्षित निकाला गया. शाम दुबई पोर्ट पहुंचाकर घायलों का उपचार शुरू करा दिया गया है. दुबई में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने घायलों को हाल जाना और जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई.