US में भारतीयों के साथ हेटक्राइम की घटनाओं में इजाफा, भारतीयों के प्रभाव से सशंकित अमेरिकी कट्टरपंथी

Hate Crime In US: अमेरिका में बीते 2 सालों में भारतीयों के साथ हेट क्राइम और हमलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. बीते 4 हफ्तों में ही 4 भारतीय नस्लवादी हमलों के शिकार हुए हैं जिनमें उनकी मौत हुई है. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Shubhank Agnihotri

Hate Crime In US: अमेरिका में बीते 2 सालों में भारतीयों के साथ हेट क्राइम और हमलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. बीते 4 हफ्तों में ही 4 भारतीय नस्लवादी हमलों के शिकार हुए हैं जिनमें उनकी मौत हुई है. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा पिछले एक साल के भीतर अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम और इस तरह के हमलों के 520 मामले दर्ज किये गए हैं. दर्ज मामले पिछले साल दर्ज किये गए मामलों से करीब 40 फीसदी ज्यादा हैं.

रंग के आधार पर होता है भेदभाव

कार्नेगी एंडोमेंट स्टडी की रिपोर्ट के अनुसार, हर दो में से एक भारतीय ने रंग के आधार पर भेदभाव होने की बात स्वाकार की है. कुछ दिनों पहले ही एक 23 वर्षीय भारतीय लड़की ने श्वेत पुलिस कर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार दी  जिसके बाद वे अधिकारी जुर्माने को लेकर उसका मजाक बनाते देखे गए थे.  इंडियाना में एक भारतीय छात्र को चाकू मार दिया गया था, जो ICU में है.

जरूरी पदों पर दाखिल हो रहे भारतीय


भारतीयों पर हमले की खास वजह यह भी है कि कट्टरपंथी अमेरिकियों का मानना है कि भारतीय उनके आर्थिक अवसरों को समाप्त कर रहे हैं. पीड़ित भारतीयों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार राष्ट्रपति के पद की दावेदारी के बाद उन पर हमले और तेज हुए हैं. वहीं फॉक्स न्यूज भारतीयों के खिलाफ द ग्रेट रिप्लेसमेंट थ्योरी फैला रहा है जिसके मुताबिक, अमेरिका के जरूरी पदों पर अब भारतीय काबिज हो रहे हैं.

 

अमेरिकियों पर हावी भारतीय

अमेरिका की आबादी में भारतीय सिर्फ एक फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं और 6 प्रतिशत से ज्यादा करों का भुगतान करते हैं. सालभर में भारतीय अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन का योगदान करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के हर 26 डॉलर में से एक डॉलर का योगदान भारतीयों का होता है. अमेरिका फॉर्च्यून-500 में शामिल 60 कंपनियों के CEO भारतीय है. भारतीयों की यह तरक्की भी अमेरिकी कट्टरपंथियों के गले नहीं उतर रही है.

 

 

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा पर इजरायल का तगड़ा प्रहार, IDF ने तबाह किये हमास के 400 से ज्यादा ठिकाने, सैकड़ों आतंकी ढेर