Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

जिस आतंकी ने इजराइल को किया था तबाह, वही हो गया ढेर! मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया

हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया को मार दिया गया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है. आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला आज सुबह यानी बुधवार तड़के किया गया है. फिलिस्तीन के संगठन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. हमास ने कहा कि उसके नेता इस्माइल हानिया की ईरान के तेहरान में हत्या कर दी गई है.

Social Media
India Daily Live

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बयान में इस बात की पुष्टी की है कि तेहरान में हमास के प्रमुख के आवास को निशाना बनाकर हमास प्रमुख इस्माइल हनिया और उनके एक अंगरक्षक की हत्या कर दी गई है. आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला आज सुबह यानी बुधवार तड़के किया गया है. फिलहाल घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

 मंगलवार को हानिया ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और ईरान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की थी. IRGC ने बताया- तेहरान में उसके घर को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया, इसमें हमास प्रमुख इस्माइल हनीया और उसके एक बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई.

मारा गया हमास का पॉलिटिकल चीफ

हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया को मार दिया गया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है. IRGC ने बताया- तेहरान में उसके घर को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया, इसमें हमास प्रमुख इस्माइल हनीया और उसके एक बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई.