'ग्लेशियर कॉलैप्स' ने नेपाल में मचाई तबाही? जानें पल भर में कैसे आ जाती है विनाशकारी बाढ़
नेपाल में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस बाढ़ के पीछे ग्लेशियर कॉलैप्स का कारण बताया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं क्या होता है ग्लेशियर कॉलैप्स और कैसे ये पल भर में सबकुछ तबाह कर सकता है?
नेपाल में तीन दशक बाद अचानक आई ऐसी भीषण बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है. सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं और कई लोगों की मौत हो गई. नेपाल के कुछ लोग इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और कुछ लोग चीन को वजह बता रहे हैं. हालांकि सवाल अब भी यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो बिना बारिश और कोई चेतावनी के अचानक बाढ़ आ गया.
नेपाल के इस हाल के पीछे वजह ये सब नहीं बल्कि प्रकृति है. सैटेलाइट फोटो के मुताबिक ग्लेशियर का एक हिस्सा 5 हजार मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई से टूटकर लगभग 1200 मीटर नीचे घाटी में गिर गया. जिसके बाद एक साथ बर्फ, चट्टान और भारी मलबा पूरी स्पीड के साथ आगे बढ़ने लगा.इस पूरी घटना को ग्लेशियर कॉलैप्स आइस-रॉक एवलॉन्च भी बताया जा रहा है.
ग्लेशियर टूटने की वजह से तबाही
ग्लेशियर के टूटने की वजह से नदी में पानी अचानक बहुच ज्यादा बढ़ गया फिर मलबे के साथ आगे बढ़ते हुए रसुवा इलाके में विशाल बाढ़ का रूप ले लिया. इस हादेस में लगभग 160 लोगों की जान चली गई और अभी भी सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि शुरुआत में कई रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस घटना की वजह भूकंप हो सकती है. लेकिन अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने साफ किया कि यह सेसिमिक एनर्जी की वजह से हुआ.
Also Read
- 'पापी पेट को भी तो पालना है', Bigg Boss 20 में एंट्री पर ट्रोलर्स को रिया अहिर का जवाब, NEET प्रोटेस्ट से हुई थीं फेमस
- PM मोदी का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ मेडल नहीं... ओलंपिक के ज्यादा खेलों में उतरेगा भारत
- RRB NTPC UG CBT 2 Exam Date 2026: अगले चरण की परीक्षा के लिए रहें तैयार, तारीख का ऐलान; 45898 कैंडिडेट होंगे शामिल
क्या होता है ग्लेशियर कॉलैप्स?
ग्लेशियर कॉलैप्स कई लोगों के लिए यह टर्म काफी नया होगा तो ऐसे में हम आपको बता दें कि पहाड़ों पर हजारों सालों तक जमी हुई बर्फ की विशाल परत धीरे-धीरे खिसकती रहती है. लेकिन बर्फ के पिघलने, बारिश या भूकंप समेत किसी भी अन्य वजह से अचानक कोई बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरता है तो उसे ग्लेशियर कॉलैप्स कहा जाता है.
ग्लेशियर कॉलैप्स इसलिए घातक होता है क्योंकि जब उतनी ऊंचाई से बर्फ का टुकड़ा नीचे आता है तो अपने साथ चट्टान, मलबा और मिट्टी साथ लाता है. फिर यह पानी का रूप लेकर तेजी से आगे बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से बाढ़ आती है. अब नेपाल में आए इस ग्लेशियर कॉलैप्स पर जांच की जा रही है. इस घटना की अलग-अलग थ्योरी निकल कर सामने आ रही है. कुछ विशेषज्ञ इसके पीछे ग्लेशियर के हिस्से का टूटना बता रहे हैं.