नई दिल्ली: 28 फरवरी से चला आ रहा अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध एक अहम मोड़ पर आ चुका है. दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है. इसके लिए ईरान ने 10 सूत्री प्लान भी दिया है. सीजफायर के बावजूद मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. संघर्ष-विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, पूरे मिडिल-ईस्ट में नए मिसाइल हमले किए गए हैं, जिससे संदेह पैदा हो गया है.
रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने इजराइल और सऊदी अरब, बहरीन तथा कुवैत समेत कई खाड़ी देशों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. खबरों के अनुसार, तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. हालांकि, इन्हें रोक लिया गया. वहीं, सऊदी अरब के जुबैल, UAE, बहरीन और कुवैत पर एक साथ हमले किए गए. इसके साथ ही हूतियों ने दक्षिणी इजराइल पर एक साथ कई हमले किए. यहां देखें पोस्ट-
Iran “accepted” Trump’s 2-week ceasefire… then violated it within hours:
• Ballistic missiles fired at Tel Aviv, Haifa, Jerusalem (intercepted)
• Simultaneous strikes on Saudi Jubail + UAE/Bahrain/Kuwait
• Houthis launched coordinated barrage on southern Israel
• Hezbollah… pic.twitter.com/yLpqn11gQ7— Zvika Klein צביקה קליין (@ZvikaKlein) April 8, 2026Also Read
- ईरान और ओमान की बल्ले-बल्ले! हर महीने होगी मोटी कमाई; होर्मुज से गुजरने वाले प्रत्येक जहाज से वसूलेगा तगड़ा टोल?
- US या इजरायल...यह किसका कॉपी-पेस्ट है? शहबाज शरीफ के सीजफायर वाले पोस्ट की खुल गई पोल
- अमेरिका-ईरान के बीच 2 सप्ताह का युद्धविराम: जंग समाप्त करने के लिए तेहरान के 10 सूत्री प्रस्ताव में क्या है?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से कहा है कि वो तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे. यह एक अहम जलमार्ग है, जिससे दुनिया का करीब 20% ऑयल सप्लाई गुजरता है. वहीं, ईरान ने संघर्ष-विराम पर सहमति जता दी है, लेकिन यह साफ कर दिया है कि यह एक सशर्त है. उसने कहा कि वह अपने रक्षात्मक अभियान तभी रोकेगा जब ईरानी ठिकानों पर और हमले न हों. दो हफ्तों की इस अवधि के दौरान, ईरान ने कहा कि उसके सशस्त्र बलों के कॉर्डिनेशन से जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी.
सीजफायर की घोषणा के बावजूद, इजराइल ने अपने सैन्य अभियान जारी रखे हैं. ईरान पर इजराइली हमलों की खबरें आती रहीं और इजराइल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन सुनाई दिए. इससे खाड़ी क्षेत्र में भी स्थिति बिगड़ गई. संयुक्त अरब अमीरात में मिसाइल अलर्ट जारी किए गए. अबू धाबी में एक गैस संयंत्र पर मिसाइल गिरने के बाद उसमें आग लगने की खबर है. सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत में भी अलर्ट जारी किए गए.