T20 World Cup 2026

800 रुपये में मिल रहा आटा और चांद पर मिशन भेजेगा पाकिस्तान, समझिए कितना बुरा है हाल

Pakistan News: पाकिस्तान की हालात बहुत ही खस्ता हो चुकी है. वहां की जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है. आटे की कीमत 800 रुपये किलो तक पहुंच गई है.

Reuters
India Daily Live

Pakistan News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. खाने-पीने की चीजें दिनों दिन महंगी होती जा रही हैं. आटा इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी खरीद ही नहीं पा रहा है. एक ओर पाकिस्तान चांद पर मिशन भेजने के लिए उतावला है दूसरी ओर उसकी जनता महंगाई की मार झेल रही है.

वहां के लोगों का कहना है कि सरकार आम जनता की समस्या को न तो सुन रही है न ही देख रही है. लोगों की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा हैं.

कराची में एक छोटी सी दुकान के मालिक अब्दुल हमीद ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि खाने-पीने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. पाकिस्तान बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहे हैं. सरकार को कुछ चिंता ही नहीं है.

मजे ले रहे हैं नेता, जनता है त्रस्त

उन्होंने कहा कि हम अपने परिवार के लिए जरूरत का सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं. पाकिस्तान के नेता मजे ले रहे हैं. घर से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे गैस, पानी, बिजली, आटा आदि सब महंगे होते जा रहे हैं.

पाकिस्तान की जनता कह रही है कि उनसे वोट देकर गलती कर दी है. सरकार में बैठे लोग जनता पर ध्यान देने की बजाए अपने ऐशो आराम की सोच रहे हैं.

पाकिस्तानी जनता सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है. उनका कहना है अमीर को अमीर बनाया जा रहा है. सभी संसाधनों का इस्तेमाल अमीर लोग ही कर रहे हैं. आम जनता पर दुखों का पहाड़ टूटे चाहे जो टूटे किसी को कुछ नहीं पता.

आसमान छूती कीमतें 

पाकिस्तान की महंगाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां एक किलो आटे की कीमत 800 पाकिस्तानी रुपये पहुंच गई है. भारतीय रुपयों में पाकिस्तान में आटे की कीमत 238 रुपये तक पहुंच गई है.  अगर आप एक रोटी खरीदकर खाते हैं तो इसके लिए आपको 25 रुपये चुकाने होंगे.

कराची के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक अब्दुल जब्बार बताते हैं कि रोजमर्रा की जरूरी चीजें हमारे पहुंच से बाहर हैं. उन्होंने बताया कि कुछ समय तक पहले पाकिस्तान में आटे की कीमत 230 रुपये किलो थी जो अब 800 रुपये तक पहुंच गई है. जो मजदूर हर दिन 400 रुपये कमाता है वो अपने परिवार के लिए एक किलो आटा भी नहीं खरीद सकता.

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के मुताबिक पाकिस्तान में महंगाई दर जबरदस्त तरीके से भाग रही है. पिछले महीने पाकिस्तान की महंगाई दर 38 फीसदी थी. यानी इस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है.

तेजी से बढ़ी है महंगाई की रफ्तार

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार शहरी इलाकों मं टमाटर 188%, प्याज 84%, मसाले 49 फीसदी, आलू 36 फीसदी, बिजली 73 फीसदी और फर्नीचर 22 फीसदी तक महंगा हुआ है.

इसी तरह पाकिस्तान के गांव में भी महंगाई बढ़ी है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के  कहे अनुसार सब्सिडी खत्म कर दी है. इसी कारण पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं.