BRICS में हुई नए देशों की एंट्री, PM मोदी की मौजूदगी में इन 6 देशों को मिली पूर्ण सदस्यता
ब्रिक्स देशों के समूह ने गुरुवार को छह नए सदस्यों को शामिल करने का फैसला लिया है. ब्रिक्स के विस्तार में अर्जेंटीना, इथियोपिया, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल करने का फैसला लिया गया है.
नई दिल्ली: ब्रिक्स देशों के समूह ने गुरुवार को छह नए सदस्यों को शामिल करने का फैसला लिया है. ब्रिक्स के विस्तार में अर्जेंटीना, इथियोपिया, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल करने का फैसला लिया गया है. इन देशों की नई सदस्यता 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी. आपको बता दें, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं ने समूह के विस्तार का समर्थन किया है.
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि विस्तार के पहले चरण के हिस्से के रूप में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इस विस्तार के साथ दुनिया के नौ सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से छह अब ब्रिक्स का हिस्सा हैं. रामफोसा ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की जोहान्सबर्ग घोषणा जारी करते हुए यह घोषणा की.
ये भी पढ़ें: Nepal: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, कई घायल
'भारत ने विस्तार का समर्थन किया'
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है और हमेशा माना है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा.
शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति रामफोसा ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य में घोषणा की और उसके बाद राष्ट्रपति ने ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और सहयोगियों को भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया. इस शिखर सम्मेलन ने ब्रिक्स, लोगों के बीच आदान-प्रदान और दोस्ती और सहयोग को बढ़ाने के महत्व की पुष्टि की... हमने जोहान्सबर्ग की दो घोषणाओं को अपनाया, जो वैश्विक आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक महत्व के मामलों पर प्रमुख ब्रिक्स संदेशों को दर्शाते हैं. यह साझा मूल्यों को प्रदर्शित करता है.
ये भी पढ़ें: दुश्मन की अब खैर नहीं... तेजस ने 20 हजार फीट की उंचाई से दागा अस्त्र मिसाइल, जानें क्या है इसकी खासियत