Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान की धरती एक बार फिर भयानक भूकंप से कांपी है. गुरुवार को आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.1 रही है. भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है. आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिमी अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटकों को दर्ज किया गया था.
Earthquake of Magnitude:6.1, Occurred on 11-01-2024, 14:50:24 IST, Lat: 36.48 & Long: 70.45, Depth: 220 Km ,Location: Afghanistan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/fN2hpmK3jO @KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/q5pkBVscsW
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 11, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फैजाबाद में था. इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल श्रेणी में भी भूकंप के तेज झटकों को पाकिस्तान में भी महसूस किया गया है. सामने आई तस्वीरों में लोग डर की वजह से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते दिख रहे हैं.