इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास 6.1 की तीव्रता से आए भूकंप के झटके, USGS ने दिया अपडेट
इंडोनेशिया के सुमात्रा आइलैंड पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. USGS ने इस झटके के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह झटका सुमात्रा के पास महसूस किया गया है.
इंडोनेशिया के सुमात्रा आइलैंड पर आज यानी मंगलवार को रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए. इस झटके के बाद लोगों में डर का माहौल है.
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे यानी USGS के मुताबिक, यह झटका सुमात्रा के पास महसूस हुआ, यह इलाका रिंग ऑफ फायर के पास है, जिसकी वजह से इस इलाके में अक्सर भूकंप के तेज झटके महसूस होते रहते हैं.
टेक्टोनिक प्लेट्स का आपस में टक्कर
'रिंग ऑफ फायर' इलाके में कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से बार-बार धरती पर कंपन महसूस होते हैं. साथ ही ज्वालामुखी विस्फोट की भी घटनाएं होती रही है. सुमात्रा का यह हिस्सा खास तौर पर जोखिम से भरा हुआ है. यहां इंडो-ऑस्ट्रेलियाई और सुंडा प्लेट्स मिलती हैं. यह सबडक्शन जोन सुंडा-जावा ट्रेंच के साथ जुड़ा है. यह टकराव वाला क्षेत्र 8 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबा है. यह पूर्व में पापुआ से लेकर पश्चिम में हिमालय तक फैला हुआ है. पिछली बार नवंबर 2025 में आचे प्रांत के पास 6.3 मैग्नीट्यूड पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे. इसके बाद कई छोटे-छोटे आफ्टरशॉक्स भी महसूस हुए थे. इसके पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
इंडोनेशियाई मौसम एजेंसी ने दी जानकारी
इंडोनेशियाई मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने इस भूकंप की जानकारी देते हुए कहा कि वह लगातार स्थिति पर नजर बनाई हुई है. इस झटके के बाद तुरंत अलर्ट जारी कर दिए गए हैं. क्योंकि इलाके में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं जिसकी के कारण स्थानीय लोग सर्तक हो गए हैं. एक बार भूकंप आने के बाद ऑफ्टर शॉक कभी भी आ सकते हैं.
जिसकी वजह से लोग काफी सतर्क हैं. सभी सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं. जारी किए गए अलर्ट में लोगों को घरों से ना निकलने की सलाह दी गई है. साथ ही घर के मजबूत स्थान के नीचे रहने के लिए कहा गया है. साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की हिदायत दी गई है. इन इलाकों में भूकंप के झटके आना काफी आम बात है, लेकिन तेज झटके आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है.
और पढ़ें
- दुबई में US मिलिट्री ठिकाने पर ईरान का हमला, शाहेद-136 ड्रोन ने पूरी बिल्डिंग को बनाया निशाना! देखें वीडियो
- हर 9 सेकंड में एक सही जवाब, MP भर्ती परीक्षा में 12 कैंडिडेट ने लास्ट मिनट में किया ऐसा कांड; FIR दर्ज
- संभल में पहली बार 68 तीर्थों पर एक साथ मनाई जाएगी होली, ड्रोन और 250 कैमरों की नजर में रहेगा पूरा शहर