'जल्द से जल्द छोड़ दो ईरान', तेहरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को ट्रंप की अर्जेंट एडवाइजरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में तेहरान में रह रहे लोगों को जल्द-जल्द देश छोड़ने को कहा गया है.
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच जंग लगभग तय हो चुका है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ट्रंप सरकार ने तेहरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को अपने देश वापस लौटने के लिए कहा है. अमेरिका द्वारा अर्जेंट एडवाइजरी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई नई चेतावनी के महज कुछ घंटे बाद आई है.
ओमान में कतर-तुर्किए और मिस्र की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच बैठक होने वाली है. इससे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से धमकाया और ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी है.
दोनों देशों के बीच हो रही बैठक
ओमान में दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक में ईरान अपने परमाणु कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि अमेरिका और भी अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दबाव बना रहा है. आज होने वाली इस बैठक में ट्रंप की ओर से मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराघची चर्चा करेंगे.
ईरानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अराघची गुरुवार देर रात मस्कट पहुंचे हैं. जहां उन्होंने कहा कि कूटनीति का इस्तेमाल करने का कोई भी मौका न छोड़ने की उसकी जिम्मेदारी है और उम्मीद जताई कि वाशिंगटन जिम्मेदारी, यथार्थवाद और गंभीरता के साथ इसमें हिस्सा लेगा. वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि प्रशासन सैन्य विकल्पों के लिए खुला रखेगा.
बैठक में नहीं बनी बात तो शुरू होगा जंग
ईरान और अमेरिका के बीच दिन-प्रतिदिन लड़ाई बढ़ती ही जा रही है. दोनों देश एक दूसरे पर ताबतोड़ बयान दे रहे हैं. हालांकि उम्मीद यह भी है कि आज के बैठक में दोनों के बीच सहमति बन सकती है. अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर ईरान के साथ-साथ पूरे मीडिल ईस्ट की परेशानी बढ़ जाएगी. बैठक में शामिल होने से पहले ही अमेरिका ने ईरान के अरब सागर में अपने युद्धपोत खड़े कर दिए हैं. कुछ मीडिया रिपोर्टों का यह भी दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच की आज की बैठक अगर सफल नहीं हुए तो किसी भी वक्त जंग का ऐलान किया जा सकता है.
और पढ़ें
- Lata Mangeshkar Death Anniversary: 33 साल की उम्र में लता मंगेशकर को दिया गया था जहर, तीन महीने तक मौत से लड़ती रही सुर साम्राज्ञी
- 'लव ट्रैप' के आरोप में DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, बिजनेसमैन ने लगाया करोड़ो की वसूली का इल्जाम; रिपोर्ट ने खोले ये राज
- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जोश हेजलवुड, टीम की मुश्किलें बढ़ीं