मैदान छोड़कर भागे ट्रंप! हैरिस के साथ होने वाली बहस से पीछे हट सकते हैं पूर्व राष्ट्रपति

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी न्यूज पर होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट से पीछे हटने के संकेत दिए हैं. यह बहस 10 सितंबर को कमला हैरिस के साथ होनी है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में एबीसी नेटवर्क पर पक्षपात का आरोप लगाया है.

Social Media
India Daily Live

Donald Trump: हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया कदम ने अमेरिकी राजनीति में नाटकीय मोड़ पैदा कर दिया है. रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कमला हैरिस के साथ एबीसी न्यूज पर होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट से पीछे हटने का संकेत दिया है. यह बहस 10 सितंबर को होनी है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एबीसी न्यूज की ईमानदारी पर सवाल उठाया. विवादों और कंट्रोवर्सी के लिए मशहूर ट्रंप ने एबीसी न्यूज पर निशाना साधा  और उस पर कथित तौर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया.उन्होंने बहस से पीछे हटने का इशारा करते हुए कहा कि हाल ही में सीनेटर टॉम कॉटन का इंटरव्यू हुआ. इस  इंटरव्यू पैनल में मुझसे नफरत करने वालों को जगह दी गई. भला मैं उस नेटवर्क पर कमला हैरिस के खिलाफ बहस क्यों करूंगा? 

 

ट्रंप पहले भी कर चुके हैं इंकार 

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने बहस से पीछे हटने के संकेत दिए हैं. पिछले महीने उन्होंने घोषणा की थी कि वे 10 सितंबर की बहस में भाग नहीं लेंगे. यह मूल रूप से जो बाइडन के साथ निर्धारित थी जिन्होंने राष्ट्रपति पद की रेस से अपना नाम वापस ले लिया था. ट्रंप ने कहा था कि वह 4 सितंबर को फॉक्स न्यूज द्वारा निर्धारित बहस में हिस्सा लेंगे. हालांकि बाद में ट्रंप ने एबीसी की बहस में शामिल होने की पुष्टि कर दी थी.