'मुझे सुंदर महिलाएं पसंद हैं, पुरुष नही', बोर्ड ऑफ पीस में ट्रंप ने कहा कुछ ऐसा की हंस पड़े लगे लोग
डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सख्त बयान और ऑर्डर देते नजर आते हैं. लेकिन कभी-कभी उनके बयान माहौल को शांत और हसने जैसे बना देता है. ऐसा ही कुछ गाजा पीस बोर्ड के गठन के दौरान हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को गाजा के लिए अपने नए बोर्ड ऑफ पीस का उद्घाटन किया. इस दौरान ट्रंप ने हाई-स्टेक डिप्लोमेसी के इस गंभीर माहौल में मजाक का तड़का लगाकर इसे लाइट बना दिया. ट्रंप ने इस दौरान पैराग्वे के प्रेसिडेंट सैंटियागो पेना का वाशिंगटन में स्वागत करते वक्त कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगें.
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसिडेंट सैंटियागो पेना के एंट्रई पर कहा कि जवान और हैंडसम होना हमेशा अच्छा लगता है.इसका मतलब यह नहीं है कि हम आपको पसंद करें.मुझे जवान, हैंडसम आदमी पसंद नहीं हैं. मुझे महिलाएं पसंद हैं, आदमियों में, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है. ट्रंप के ऐसे बोलते ही कमरे में हंसी गूंज उठी.
कौन है प्रेसिडेंट सैंटियागो पेना?
पेना 47 साल के हैं और पैराग्वे के डेमोक्रेटिक दौर के सबसे युवा प्रेसिडेंट हैं. इससे पहले वे एक इकोनॉमिस्ट और फाइनेंस मिनिस्टर भी रह चुके हैं. उन्होंने अगस्त 2023 में कोलोराडो पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर प्रेसिडेंसी जीतने के बाद ऑफिस संभाला था. हालांकि ट्रंप ने अपने इस मजाक के बाद तुरंत अपना फोकस बोर्ड ऑफ पीस पर लगाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम गाजा की मदद करेंगे, हम इसे ठीक करेंगे और हम इसे सफल बनाएंगे. उन्होंने वादों की लिस्ट वाला एक डॉक्यूमेंट दिखाया, इस दौरान बैकग्राउंड में YMCA की डिस्को बीट्स बज रही थीं. उन्होंने कहा कि हम इसे शांतिपूर्ण बनाएंगे और हम दूसरी जगहों पर भी ऐसा ही करेंगे.
गाजा को क्या कुछ मिलेगा?
ट्रंप ने घोषणा की कि यूनाइटेड स्टेट्स इस पहल के लिए 10 बिलियन डॉलर का योगदान देगा, भले ही उनके एडमिनिस्ट्रेशन ने दूसरी जगहों पर विदेशी मदद में कटौती की हो. व्हाइट हाउस के अनुसार, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात, हर एक ने कम से कम 1 बिलियन डॉलर देने का वादा किया है. ट्रंप ने कहा कि हम सब मिलकर सदियों से युद्ध और दुख से परेशान इस इलाके में हमेशा रहने वाला तालमेल लाने का सपना पूरा कर सकते हैं. बोर्ड ऑफ़ पीस को यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ पीस के पुराने हेडक्वार्टर में ऑफिशियली शुरू किया गया, जिसे ट्रंप के अंडर रीस्ट्रक्चर किया गया है और उसका नाम बदल दिया गया है.