IPL 2026 US Israel Iran War

'जो कचरा भेजा है, उसे पढ़ने के बाद...', ईरान पर बुरी तरह भड़के ट्रंप; कहा- अब 'लाइफ सपोर्ट' पर युद्ध

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज करते हुए उसे कचरा बताया और कहा कि सीजफायर अब लाइफ सपोर्ट पर है.

X
Ashutosh Rai

मिडल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने हलचल पैदा कर दी है. ट्रंप ने ईरान के  प्रस्ताव को एक बार फिर ठुकरा दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज करते हुए उसे कचरा बताया और कहा कि सीजफायर अब लाइफ सपोर्ट पर है.

ट्रंप ने ईरानी प्रस्ताव को बताया कचरा

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेहरान की तरफ से भेजा गया दस्तावेज किसी काम का नहीं है और उसमें अमेरिका की मुख्य मांगों को नजरअंदाज किया गया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम में बड़े स्तर पर कटौती करनी होगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि प्रस्ताव पढ़ने के बाद उन्हें लगा कि मौजूदा सीज़फ़ायर अब लाइफ सपोर्ट पर है.

उलझती जा रही बातचीत

ईरान ने अपने संवर्धित यूरेनियम के एक हिस्से को कम स्तर पर लाने और बाकी सामग्री को किसी तीसरे देश भेजने का प्रस्ताव दिया. रूस ने इस सामग्री को अपने यहां रखने की पेशकश भी की है लेकिन अमेरिका इस फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं दिख रहा. ट्रंप प्रशासन चाहता है कि ईरान पूरी तरह परमाणु सामग्री हटाने के लिए तैयार हो. वहीं इजरायल भी लगातार दबाव बना रहा है कि ईरान के पास किसी भी स्तर पर संवर्धित यूरेनियम नहीं रहना चाहिए. यही वजह है कि बातचीत आगे बढ़ने के बजाय और उलझती जा रही है.

होर्मुज जलडमरूमध्य बना चिंता का केंद्र

इस पूरे विवाद का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण और अमेरिकी नाकेबंदी के चलते तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के बड़े हिस्से में ऊर्जा आपूर्ति का अहम केंद्र माना जाता है. तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी आई है. कई देशों ने चिंता जताई है कि अगर हालात और बिगड़े तो वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है.