Hush money trial: डोनाल्ड ट्रंप सभी 34 आरोपों में दोषी करार, क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जाएंगे जेल?

Hush money trial Case: चुप रहने के लिए पैसे देने के मामले समेत 34 मामलों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट ने दोषी ठहराया है.

Social Media
India Daily Live

Hush money trial Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुरुवार को पैसे देकर चुप कराने के मामले समेत सभी 34 केस में दोषी ठहराया गया. किसी मामले में दोषी करार होने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं. कोर्ट ने उन्हें उस मामले में दोषी करारा दिया गया, जिसमें आरोप है कि ट्रंप ने 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पोर्न एक्ट्रेस को पैसे देकर चुप रहने को कहा था. कहा जा रहा है कि कोर्ट ने 9 घंटे की घंटे तक चले जिरह के बाद ट्रंप को दोषी करार दिया. इस दौरान ट्रंप कोर्ट में मौजूद थे. 

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्हें किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है. पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने की बात छिपाने के लिए बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के दोषी पाए गए ट्रंप को सभी 34 मामलों में दोषी पाया गया. अब इस ऐतिहासिक फैसले के बाद ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोषी करार दिए जाने के बाद ट्रंप को जेल जाना होगा? क्या वे आगामी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे? क्या ट्रंप की ओर से दोषी करार दिए जाने के खिलाफ अपील की जाएगी? कोर्ट के फैसले ने ट्रंप के राजनीतिक भविष्य को लेकर तीखी बहस छेड़ दी है. साथ ही कई अटकलों को जन्म भी दिया है.

अब क्या होगा?

अगला कदम जज जुआन मर्चेन की ओर से फैसला सुनाना है. ये आमतौर पर एक औपचारिकता होती है. सजा आमतौर पर कई हफ़्तों के भीतर सुनाई जाती है, लेकिन कानूनी तर्क इस प्रक्रिया में देरी कर सकते हैं. दोनों पक्षों के वकील सजा की सिफारिश करेंगे, जिस पर सजा की सुनवाई में बहस होगी, जहां मर्चेन अंतिम निर्णय लेंगे.

क्या ट्रंप जेल जाएंगे?

ऐसा होना असंभव है. कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के लिए अधिकतम सजा चार साल की जेल है. न्यूयॉर्क में इस अपराध के पहली बार अपराध करने वालों को जेल की सजा मिलना दुर्लभ है. जुर्माना जैसी सज़ाएं अधिक आम हैं और घर में नज़रबंदी जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है, क्योंकि एक पूर्व राष्ट्रपति को जेल में डालने के बाद कई चुनौतियां सामने आती हैं. 

क्या ट्रंप सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं?

हां, ट्रंप के अपील करने की उम्मीद है. वे तर्क दे सकते हैं कि आरोप कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण और राजनीति से प्रेरित था. 

क्या ट्रंप अब भी राष्ट्रपति बन सकते हैं?

हां, अमेरिकी संविधान के अनुसार राष्ट्रपति की आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए और उम्मीदवार को अमेरिकी नागरिक होना चाहिए. 

क्या ट्रंप अपने लिए वोट कर सकते हैं?

हां, जब तक ट्रंप जेल में बंद नहीं होते हैं, वे अपने लिए वोट कर सकते हैं. फ्लोरिडा अन्य राज्यों के नियमों का पालन करता है, और न्यूयॉर्क में अपराधी जेल से बाहर आने के बाद अपना वोटिंग अधिकार वापस पा लेते हैं, भले ही वे पैरोल पर हों.

क्या ट्रंप की सजा से उनके कैंपेन पर असर पड़ेगा?

ये सजा कानूनी तौर पर ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने या राष्ट्रपति बनने से नहीं रोकती. रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में दोषी उम्मीदवार को अयोग्य ठहराने के लिए कोई नियम नहीं है.

ट्रंप को मिली सजा अमेरिकी राजनीति में अभूतपूर्व है, खासकर तब जब ट्रंप तीन अन्य आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. मैनहट्टन कोर्ट के जजों ने दो दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद ट्रंप को सभी 34 मामलों में दोषी पाया. मुकदमे में स्पष्ट गवाही और सबूत शामिल थे, जिससे पता चला कि ट्रंप ने चुप रहने के लिए 130,000 डॉलर दिए थे.