'दुनिया के दो सबसे महान नेता कौन हैं जिनको आप पसंद करते हैं?', पत्रकार के सवाल का ट्रंप ने दिया जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने मोदी को महान नेता बताया और भारत की वैश्विक भूमिका, नेतृत्व क्षमता तथा भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों पर खुलकर अपनी राय रखी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दुनिया का सबसे महान नेता बताया. पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि दुनिया के दो सबसे महान नेता कौन हैं जिनको आप पसंद करते हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि लीडरशिप के मामले में शी जिनपिंग और दूसरे हैं मोदी. पीएम मोदी की तारीफ में ट्रंप ने कहा, 'मोदी बहुत अच्छे हैं. उन्होंने बड़े नंबरों का ऐलान किया है। वह लड़ाइयों से दूर रहते हैं, जो समझदारी है.'
मोदी एक महान लीडर
ट्रंप ने कहा कि मोदी एक महान लीडर हैं और उनके साथ हम बहुत सारा बिजनेस करते हैं लेकिन अब हम फेयर बिजनेस करते हैं. उन्होंने आगे कहा, 'वे (भारत) सच में हमें लूटते थे. मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता. हमारे पास बेवकूफ पॉलिटिशियन ते जिन्होंने ऐसा होने दिया लेकिन अब हम बहुत सारा बिजनेस करते हैं. वे इससे उतने खुश नहीं हैं. वे पहले बहुत बेहतर करते थे, लेकिन मोदी महान हैं.'
Also Read
भारत की जनसंख्या और बढ़ती ताकत का किया उल्लेख
बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत की विशाल जनसंख्या का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत लगभग 1.5 बिलियन लोगों का देश है और दुनिया के सबसे बड़े देशों में उसकी महत्वपूर्ण स्थिति है. ट्रंप ने संकेत दिया कि इतने बड़े पैमाने पर आबादी वाले देश का नेतृत्व करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने मोदी की नेतृत्व क्षमता को इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया. उनके अनुसार भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मामलों में उसकी भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली हो चुकी है.