अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन यात्रा पर है. यात्रा की शुरूआत काफी गर्मजोशी से हुई थी. दोनों देशों के नेता एक एक दूसरे की तारीफ करते थक नहीं रहे थे. लेकिन अब राष्ट्रपति के तेवर ठंडे पड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिका को शायद लगा हो कि वह चीन को अपने खेमे में लाकर ईरान को सबक सिखा देगा, हालांकि चीन ने चाल बदल दी है. राष्ट्रपति ट्रंप के सामने चीन ने ताइवान का मुद्दा उठा दिया हौ जिनपिंग की ओर से साफ कहा गया कि अमेरिका-चीन के रिश्ते के लिए यह मुद्दा महत्वपूर्ण है.
डोनाल्ड ट्रंप भले ही अपने देश में शी जिनपिंग और चीन के बारे में कितने भी बयान दे दें, लेकिन बीजिंग में उनका पारा ठंडा हो गया है. चीन के दवाब के आगे ट्रंप की चलती नजर नहीं आ रही है. इस मुद्दे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.