'प्रचार के दौरान ट्रंप के कानों को छू कर निकली थी गोली', हत्या की कोशिश करने वाले शख्स को मिली उम्र कैद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव प्रचार के दौरान गोली चला था, जिसके आरोपी को जज ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस हमले में ट्रंप के कान को गोली छू कर निकली थी.
नई दिल्ली: अमेरिकी कोर्ट ने 4 फरवरी को रयान रूथ को उम्रकैद की सजा सुनाई है. रूथ ने ट्रंप पर राष्ट्रपति चुनाव प्रचार रैली के दौरान हमला किया था. 59 साल के रूथ को पांच आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया. जिसमें हत्या की कोशिश भी शामिल है. अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एलीन कैनन ने फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में इस मामले पर सुनवाई करते हुए सजा का ऐलान किया.
रुथ ने ट्रायल के दौरान खुद के ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए अपना बचाव किया था. उनके वकील ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी. हालांकि जज ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए यह साफ कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है.
रूथ पर लगे आरोपों पर क्या बोले जज?
जज कैनन ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि यह साफ है तुमने एक इंसान की जान लेने की पूरी प्लानिंग की थी. इसके लिए तुमने पूरी साजिश रची, जिससे यह साफ है बुराई तूम में हैं दूसरों में नहीं है. उन्होंने कहा रूथ की आजादी भविष्य में किसी की रक्षा का खतरा बन सकता है. इसलिए उसके खिलाफ फैसला सुनाना जरूरी है. हालांकि जज के इस फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई है. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह एक बुरा आदमी था, जिसकी बुरी मंशा थी.
आरोपी का बाहर रहना दूसरों के लिए खतरा
अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पर किया गया हमला न केवल राष्ट्रपति पर हमला था बल्कि हमारे पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम पर अटैक था. रूथ को सितंबर में चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के आरोप में पाम सिटी के पास एक ट्रैफिक स्टॉप पर गिरफ्तार किया गया था. रूथ ने जुलाई में ट्रंप पर सेमी-ऑटोमैटिक राइफल से हमले किए थे. उसके द्वारा चलाई गई गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई थी. हालांकि पकड़े जाने के बाद रूथ ने इस आरोप को खारिज किया था. रिपोर्ट के मुताबिक रूथ के पास 6 सेलफोन थे, जिससे वह अपनी पहचान को छुपाने की कोशिश कर रहा था. हालांकि इसके बाद भी उसे एक ट्रक स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया.