ओली-उबर की लगेगी क्लास! भारत टैक्सी हुई लॉन्च; नो सर्ज चार्ज-जीरो कमीशन जैसे बेनिफिट
ओला और उबर को टक्कर देने भारत में एक नई ऐप भारत टैक्सी लॉन्च की जा रही है. यहां जानें इसके बारे में.
नई दिल्ली: भारत में मौजूदा टैक्सी सर्विस ओला और उबर को टक्कर देने भारत टैक्सी शुरू रही है. यह एक नई राइड-हेलिंग सर्विस है. इसे आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे. बता दें कि यह एक ऐसा सिस्टम है, जो ड्राइवर खुद चला पाएंगे. यह एक कोऑपरेटिव सिस्टम के जरिए चलाई जाएगी. आसान भाषा में कहें तो इसे मालिक खुद ड्राइवर ही होंगे.
बता दें कि हर राइड पर भारत टैक्सी जीरो कमीशन लेती है. पीक आवर्स के दौरान जहां दूसरी कंपनियां ज्यादा पसे चार्ज करती हैं, यह कंपनी कीमतें नहीं बढ़ाती. इसमें सर्ज प्राइसिंग का सिस्टम नहीं है. चलिए जानते हैं इसके बारे मेँ.
ड्राइवर्स को मिलेगा कमाई का पूरा हिस्सा!
इसमें राइड से जो भी पैसा आएगा, वो लगभग पूरा ड्राइवरों को ही मिलेगा. बेसिक खर्चों को कवर करने के बाद, एक्स्ट्रा प्रॉफिट सीधे उन ड्राइवरों के साथ शेयर किया जाता है, जो इससे जुड़े हुए हैं. जहां हर कंपनी हर राइड का 20 से 30% हिस्सा अपने पास रखती हैं, वहीं यह आपकी कमाई का ज्यादा हिस्सा आपको दे देती है.
दो महीने पहले हुआ था टेस्ट रन:
बता दें कि दो महीने पहले एक टेस्ट रन के दौरान यह सर्विस दिल्ली-NCR और गुजरात में शुरू की गई थी. इससे अब तक 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं. 1 लाख से ज्यादा लोगों ने पैसेंजर के तौर पर साइन अप किया है और हर दिन सिर्फ इन दो इलाकों में 10,000 से ज्यादा राइड हो रही हैं.
इन दो महीनों में, प्लेटफॉर्म ने ड्राइवरों को उनकी कमाई के तौर पर सीधे लगभग ₹10 करोड़ दिए हैं. सरकार इसे दुनिया की पहली और सबसे बड़ी राइड-हेलिंग सर्विस कह रही है जो ड्राइवरों के कोऑपरेटिव द्वारा चलाई और मैनेज की जाती है.
जानें भारत टैक्सी ऐप के के दूसरे बेनिफिट्स के बारे में:
भारत टैक्सी में हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, रिटायरमेंट सेविंग्स की सुविधा मौजूद है. इसके साथ ही एक स्पेशल रिपोर्ट सिस्टम भी है. इसके लिए दिल्ली में पहले से ही सात हेल्प सेंटर हैं, जहां ड्राइवर किसी भी समस्या का सामना करने पर जा सकते हैं.
इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा कदम उठाया गया है. बाइक दीदी नाम से कुछ शुरू किया है, जहां महिलाएं बाइक पर ड्राइवर बन सकती हैं. इससे पहले ही 150 से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं. इसके साथ ही लॉन्च के दिन, 6 सबसे अच्छा काम करने वाले ड्राइवरों को खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा. अमित शाह खुद उन्हें शेयर सर्टिफिकेट देंगे. इन छह ड्राइवरों को 5 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस और 5 लाख रुपये का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलेगा.