‘मंगलवार, रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम…’ ईरान की चेतावनी के बाद ट्रंप का तीखा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने उस दिन और समय का संकेत दिया है, जब अमेरिकी सेना ईरान के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकती है…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने संकेत देते हुए कहा है कि वह मंगलवार को अमेरिकी सेना ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकती है. ट्रंप ईरान को लगातार वैश्विक शिपिंग के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की धमकी दे रहा है. इसे लेकर ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया- "मंगलवार, रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम)!" यह भारतीय समयानुसार बुधवार की सुबह का होगा.
खबरों के अनुसार, यह मैसेज केवल एक धमकी नहीं है, बल्कि ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की एक नई डेडलाइन भी है. बता दें कि यह स्ट्रेट दुनियाभर के देशों के लिए बेहद ही जरूरी है, क्योंकि दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा ऑयल सप्लाई यहां से होकर ही गुजरता है. अगर यह नहीं खोला जाता है तो ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है.
Trump Truth Social Truth Social
ट्रंप ने दी सीधी चेतावनी:
ट्रंप ने अपने मैसेज में कुछ भी तोड़-मरोड़कर नहीं कहा है, बल्कि सीधे शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईरान तुरंत इस जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमले करेगा. बता दें कि यह चेतावनी अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के छठे हफ्ते में आई है. इससे सभी देशों को काफी नुकसान हुआ है.
ईरान ने बनाया इजरायल के शहरों को निशाना:
ईरान की मिसाइलों ने इजरायल के शहरों के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र के बंदरगाहों, एयरपोर्ट्स और एनर्जी सुविधाओं को भी निशाना बनाया है. ईरान की संसद के स्पीकर, मोहम्मद बाघर गालिबफ ने ट्रंप की कड़ी आलोचना की. उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया गया है वो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इशारे पर काम कर रहे हैं. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे काम से बड़ी तबाही मच सकती है. ईरान के करीबी सहयोगी रूस ने अमेरिका से आग्रह किया कि वह अल्टीमेटम देना बंद करे और बातचीत करना शुरू करें.
पश्चिम एशिया में स्थिति बेहद ही तनावपूर्ण बनी हुई है. फिलहाल सवाल यह बना हुआ है कि क्या ईरान ट्रंप द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलेगा या नहीं.