Morocco Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद मोरक्को में मरने वालों की संख्या हुई 2000 के पार, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Morocco Earthquake: शुक्रवार देर रात को मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप ने सब कुछ तबाह कर के रख दिया. भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 2000 का आंकड़ा पार कर चुकी है.

Sagar Bhardwaj

नई दिल्ली: शुक्रवार देर रात को मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप ने सब कुछ तबाह कर के रख दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 2000 का आंकड़ा पार कर चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि 6.8 तीव्रता के भूकंप की वजह अब तक 2,012 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,059 लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा इस भूकंप की वजह से लाखों लोग बेघर हो गए. मोरक्को प्रशासन ने  तीन दिन का राष्ट्रीय शोख घोषित किया है.

मोसक्को के राजा ने सेना को दिया खोजी, राहत व बचाव दलों को फील्ड पर तैनात करने के निर्देश

सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज, बचाव दलों और एक विशेष सर्जिल फील्ड हॉस्पिटल तैनात करने का निर्देश दिया है.

इस विनाशकारी भूकंप की वजह से भूकंप के केंद्र बिंदु के नजदीक रही मरकेश शहर की ऐतिहासिक संरचनाओं को भी नुकसान हुआ है. यह भूकंप इतना भयानक था कि इसने मोरक्को के ऊंचे पर्वतों को भी हिलाकर रख दिया.

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा मौतों के मामले दक्षिण के अल-हौज और तरौदंत प्रांत के पर्वतीय क्षेत्रों से सामने आए हैं.

अब, प्रशासन द्वारा सड़कों को साफ किया जा रहा है और गुमशुदा और घायल हुए लोगों की तलाश में खोजी और बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है.

जमीन से 18.5 किमी नीचे थी भूकंप की गहराई

रिपोर्ट्स के अनुसार यह भूकंप देर रात 3 बजकर 41 मिनट पर आया था. भूकंप की गहराई खरती से 18.5 किमी नीचे थी. भूकंप का केंद्र एक प्रमुख आर्थिक केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर पश्चिम में देखा गया.

अलर्ट मोड पर रखे गए 2065 लोग

तुर्की आपदा एवं आपातकालीन विभाग (AFAD) ने कहा कि अगर उन्हें मोरक्को से कोई भी चिंतनीय सूचना मिलती है तो उसने राहत, बचाव व लोगों को मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए 2065 लोगों को अलर्ट पर रखा है.

उन्होंने कहा कि रबात प्रशासन से मदद का अनुरोध मिलने पर लगभग एक हजार तंबू वहां भेजने के लिए रखे गये हैं.

मालूम हो कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए तूफान से मरने वालों के लिए शोक व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था कि इस कठिन समय में भारत मोरक्को को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: G20: अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम Rishi Sunak, पत्नी अक्षता भी हैं मौजूद