मालाबार युद्धाभ्यास की निगरानी कर रहा चीन, 300 सैटेलाइट्स ऑस्ट्रेलिया के ऊपर तैनात किए

सिडनी में क्वाड देशों के बीच चल रहे युद्धाभ्यास से चीन घबराया हुआ है. जिस कारण चीन ने अपने सैकड़ों सैटेलाइट्स को ऑस्ट्रलिया के ऊपर तैनात कर दिया है.

Shubhank Agnihotri


नई दिल्लीः सिडनी में क्वाड देशों के बीच चल रहे युद्धाभ्यास से चीन घबराया हुआ है. जिस कारण चीन ने अपने सैकड़ों सैटेलाइट्स को ऑस्ट्रलिया के ऊपर तैनात कर दिया है. जिससे वह मालाबार एक्सरसाइज की निगरानी कर सके.


युद्धपोतों के ऊपर रहा पूरा ध्यान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22 जुलाई से 4 अगस्त तक चली टैलिस्मैन सेबर एक्सरसाइज और मालाबार युद्धाभ्यास के दौरान चीने ने ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार निगरानी की है. इस दौरान चीन के सैटेलाइट्स का पूरा ध्यान सिडनी पोर्ट के पास युद्धपोतों के ऊपर रहा. चीन इससे पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है. 2007 में उसने हिन्द महासगार में युद्धाभ्यास पर नजर रखने के लिए एक स्पाई शिप भेजा था.

ऑस्ट्रेलिया रख रहा सुरक्षा का ध्यान
ईओएस (EOS) स्पेस सिस्टम डिफेंस कंपनी के जेम्स बेनेट ने कहा कि हमने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  300 सैटेलाइट्स और 3 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स से इस अभ्यास का निरीक्षण किया.ऑस्ट्रेलिया का रक्षा विभाग सदस्य देशों के वारशिप्स की जानकारी बचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है. उन्होंने कहा कि चीन की सैटेलाइट्स पर भी लगातार नजर रखी जा रही है.

दो फेज में हो रही एक्सरसाइज
इस युद्धाभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस कोलकाता और सह्याद्री को भेजा गया है. यह एक्सरसाइज 11 अगस्त से शुरु हुई है जो 21 अगस्त तक चलेगी. यह अभ्यास जो चरणों में किया जा रहा है. इसका पहला फेज हार्बर फेज है जबकि दूसरा फेज सी फेज है.

 

 

यह भी पढे़ंः Luna-25: रूस के मून मिशन को तगड़ा झटका, चांद पर लूना-25 की हुई क्रैश लैंडिंग