कॉकपिट हमले के बाद फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन स्मित मछार का पहला वीडियो आया सामने, जान पर खेलकर बचाई 180 यात्रियों की जान

फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के हमले में घायल भारतीय कैप्टन स्मित मछार का पहला वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनके पेट और सीने पर बड़ी मात्रा में पट्टियां बंधी हुई दिख रही हैं.

@RShivshankar
Sagar Bhardwaj

फ्लाईदुबई एयरलाइंस के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सीने और पेट पर भारी पट्टियां बांधे विमान के बाहर नजर आ रहे हैं. तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर सह-पायलट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था. इस चाकूबाजी की घटना में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका काफी खून बह गया था.

जान जोखिम में डालकर बचाई यात्रियों की जान

हमले के वक्त कैप्टन स्मित खुद विमान का संचालन कर रहे थे. गंभीर चोटें लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर सह-पायलट का मुकाबला किया. इस हाथापाई के दौरान विमान की ऊंचाई तेजी से घटने लगी थी, लेकिन उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा. बाद में विमान में मौजूद अन्य यात्रियों और केबिन क्रू ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद अतिरिक्त पायलटों ने कमान संभाली. इस विमान में कुल 180 यात्री सवार थे.


सऊदी अरब में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

हमले के तुरंत बाद बोइंग 737 विमान का मार्ग बदलकर उसे सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बहने के कारण शुरुआती दौर में कैप्टन स्मित की जान बचने की उम्मीद बहुत कम लग रही थी. हालांकि, समय पर मिले इलाज और उनकी अदम्य साहस की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.