अफगानिस्तान में यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, कम से कम 71 लोगों की मौत
हेरात प्रांत की पुलिस ने कहा कि दुर्घटना बस की अत्यधिक गति और लापरवाही के कारण हुई. प्रांतीय अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी ने एएफपी को बताया कि बस में हाल ही में ईरान से लौटे अफगानी नागरिक सवार थे और वे राजधानी काबुल जा रहे थे.
Afghanistan Bus accident: अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय पुलिस और एक प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में मंगलवार को 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई. ईरान से लौटे प्रवासियों को ले जा रही एक यात्री बस एक ट्रक और मोटरसाइकिल से टकरा गई.
हेरात प्रांत की पुलिस ने कहा कि दुर्घटना बस की अत्यधिक गति और लापरवाही के कारण हुई. प्रांतीय अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी ने एएफपी को बताया कि बस में हाल ही में ईरान से लौटे अफगानी नागरिक सवार थे और वे राजधानी काबुल जा रहे थे.
मरने वाले लोग ईरान से लौट रहे थे
ये वापस लौटने वाले लोग हाल के महीनों में ईरान से निर्वासित या बाहर निकाले गए अफगानियों की एक बड़ी लहर का हिस्सा हैं. सभी यात्री प्रवासी थे जो इस्लाम कला में वाहन में सवार हुए थे. हेरात शहर के बाहर गुज़ारा जिले की पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल भी शामिल थी. मरने वालों में से अधिकांश लोग बस में सवार थे दो लोग ट्रक में तथा दो अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे.
यह दुर्घटना ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी द्वारा की गई घोषणा के एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले मार्च तक 800,000 और लोगों को देश छोड़ना होगा. प्रांतीय अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि बस हाल ही में ईरान से लौटे अफ़गान नागरिकों को लेकर राजधानी काबुल जा रही थी.