ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर देंगे इस्तीफा? एपस्टीन फाइल्स के कारण लेबर पार्टी का बिगड़ा खेल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. एपस्टीन फाइल्स में पार्टी के बड़े नेता का नाम आने के बाद स्थानीय चुनाव में स्टारमर की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद कीर अपने पद को छोड़ सकते हैं.
ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक ब्रिटने के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपने पद को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस बात की जानकारी अपने नजदीकियों को दी है.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रधानमंत्री कीर इस बात पर फैसला खुद करेंगे कि उन्हें इस्तीफा कब देना है. ब्रिटेन के लोगों के बीच लेबर सरकार को लेकर विश्वास कम हो गया है. एपस्टीन फाइल्स में लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता पीटर मैंडेलसन का नाम सामने आने के बाद जनता में पार्टी के प्रति अविश्वास बढ़ गया है. इसी वजह से गुरुवार को हुए क्षेत्रीय चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद कीर पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है.
ब्रिटेन चुनाव के नतीजे
ब्रिटेन में गुरुवार को 136 क्षेत्रों में चुनाव आयोजित किए गए थे. जिसमें लेबर पार्टी ने परिषद 2,200 से ज्यादा सीटों में से लगभग 1,200 सीटें गंवा दीं, जिन पर पहले उनका कब्जा था. लेबर पार्टी की हार का फायदा दक्षिण पंथी रिफॉर्म यूके पार्टी को मिला, उन्होंने लगभग 1,400 सीटों पर जीत हासिल की.
इस झटके के बाद लेबर पार्टी ने 80 से ज्यादा सांसदों से पद छोड़ने की अपील की है. मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार के तीन सदस्यों ने इस्तीफा देने की बात मान भी ली है. इस चुनाव में रिफॉर्म यूके की ओर से निगेल फराज को सबसे बड़े विजेता के रूप में देखा जा रहा है . स्काई न्यूज के मुताबिक, उन्होंने अब तक 1,422 सीटों पर जीत हासिल की है.
लेबर पार्टी ने स्वीकारी हार
रिफॉर्म यूके पार्टी के बाद अभी भी दूसरे नंबर पर लेबर पार्टी 980 सीटों के साथ मौजूद है. वहीं लिबरल डेमोक्रेट्स 834 और कंजरवेटिव पार्टी 754 सीटों के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद है. वेल्स सेनेड में प्लाइड सिमरु 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
वहीं रिफॉर्म यूके 34 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर और 9 सीटों के साथ लेबर पार्टी तीसरे स्थान पर मौजूद है. लेबर पार्टी ने वेल्स में 27 साल सत्ता में रहने के बाद पहली बार अपनी हार स्वीकार कर ली. वहीं स्कॉटलैंड में 58 सीटों के साथ स्कॉटिश नेशनल पार्टी में पाकर भी सबसे आगे हैं हालांकि बहुमत के आंकड़े से पार्टी 7 सीटों पर पीछे रह गई. पार्टी के निराशाजनक हार के बाद स्टारमर ने इस्तीफा देने की बात कही है.