बेडरूम में मारा, किचन में काटी पत्नी की लाश, हैवान पति की सामने आई खौफनाक वारदात
UK News: ब्रिटेन के एक शख्स ने अपनी पत्नी की खौफनाक हत्या के आरोप को स्वीकार कर लिया है जिसे पिछले साल अंजाम दिया गया था.
UK News: दुनिया को संस्कृति और मानवता का पाठ पढ़ाने वाले ब्रिटेन से एक जघन्य हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना के सामने आने के बाद ब्रिटेन के लोग बेहद हैरान हैं कि कोई शख्स मानसिक तौर पर इतना दिवालिया हो सकता है जो इस तरह की खौफनाक और मानवता से परे घटना को अंजाम दे सके. दरअसल ब्रिटेन के 28 वर्षीय शख्स निकोलस मेस्टन ने एक साल तक इंकार करने के बाद अपनी 26 वर्षीय पत्नी होली ब्रेमली की हत्या के आरोप को स्वीकार कर लिया.
निकोलस पर आरोप है कि उसने पिछले साल मार्च 2023 में चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. उसने पत्नी की लाश को किचन में 200 टुकड़ों में काटा और एक हफ्ते तक फ्रिज में रखने के बाद लाश को नदी में बहा दिया. इस जघन्य हत्या में निकोलस ने लाश को नदी में बहाने के लिए अपने दोस्त की भी मदद ली.
रिपोर्ट के अनुसार, निकोलस ने पिछले साल मार्च माह में अपनी पत्नी होली ब्रेमली की हत्या कर दी थी, लेकिन आरोपों को स्वीकार करने से इंकार कर रहा था. हालांकि आरोपी ने शुक्रवार को अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी निकोलस मेटसन को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में अब आजीवन जेल की सजा भुगतनी होगी.
मेटसन ने हत्या से पहले अपनी पत्नी को बेडरूम में कई बार चाकू से बार किया और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरकर फ्रिज में रख दिया और लाश को नदी में फेंकने के लिए हफ्ते भर तक इंतजार किया. पत्नी की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त की भी मदद ली और उसे 50 स्टर्लिंग पाउंड का भुगतान भी किया.