T20 World Cup 2026

दहशतगर्दों ने पाक के खैबर में सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, हमले में पांच लोगों की मौत और दर्जनों घायल

Khyber Pakhtunkhwa Bomb Blast: पाक के सबसे अशांत प्रांतों में से एक खैबर पख्तूनख्वाह का है. पोलियो रोधी टीका टीम को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जा रही पुलिस बैन को दहशतगर्दों ने आईडी से निशाना बनाया है.

Shubhank Agnihotri

Khyber Pakhtunkhwa Bomb Blast: आतंकी गतिविधियों और अव्यवस्था से त्रस्त पाकिस्तान में सुरक्षाबल भी मुल्क के दहशतगर्दों से परेशान हैं. ताजा मामला देश के सबसे अशांत प्रांतों में से एक खैबर पख्तूनख्वाह का है. पोलियो रोधी टीका टीम को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जा रही पुलिस बैन को दहशतगर्दों ने आईडी से निशाना बनाया है. जिसमें 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 27 लोग घायल हो गए. इस वैन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी सवार थे. यह घटना प्रांत के बाजौर जिले की ममूंद तहसील के पास की है. 

पोलियो टीकाकरण टीम को देनी थी सुरक्षा 

रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह विस्फोट हुआ तब पुलिसकर्मी टीकाकरण टीम को सुरक्षा देने के लिए वैन में चढे़ ही थे. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया है. इस विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए. खार जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वजीर खान साफी ने कहा कि हमले में घायल 12 पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में ही इलाज के लिए लाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 10 पुलिस पर्सनल्स को पेशावर मेडिकल फैसिलिटी के लिए रेफर कर दिया गया है. 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा 

खैबर पख्तूख्वाह के कार्यवाहक सीएम अरशद हुशैन शाह ने इस हमले की निंदा करते हुए शहीदों के प्रति दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से दुआ करते हैं. शाह ने जिला प्रशासन को घायलों को समय पर उचित चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है. 

पहले भी पोलियो टीकाकरण टीम को बनाया गया है निशाना 

टीके के विरोध के कारण पाकिस्तान में पोलियो टीम को अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है. इससे पहले पाकिस्तान तालिबान सहित कई इस्लामी आतंकियों ने पोलियो टीकाकरण टीम के लोगों को निशाना बनाया है.